Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नंबर-1 ODI गेंदबाज बनने के बाद छलका Mohammed Siraj का दर्द, पिता के नाम लिखा यह भावुक पोस्ट

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 07:50 PM (IST)

    सिराज ने एशिया कप 2023 के फाइनल मैच में गदर मचा दिया था। श्रीलंका के खिलाफ एक ही ओवर में चार विकेट लेकर सनसनी फैला दी। वहीं 7 ओवर में 6 विकेट लेकर पूर ...और पढ़ें

    मोहम्मद सिराज ने पिता को याद करते हुए शेयर की पोस्ट। फाइल फोटो
    मोहम्मद सिराज ने पिता को याद करते हुए शेयर की पोस्ट। फाइल फोटो

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप के फाइनल मैच मैच में तूफान मचाने वाले भारतीय तेज मोहम्मद सिराज को इसका इनाम मिला है। बुधवार को जारी हुई आईसीसी की ताजा रैंकिंग में सिराज को पहला स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर सिराज ने सोशल मीडिया पर पिता को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर की।

    सिराज ने एशिया कप 2023 के फाइनल मैच में गदर मचा दिया था। श्रीलंका के खिलाफ एक ही ओवर में चार विकेट लेकर सनसनी फैला दी। वहीं, 7 ओवर में 6 विकेट लेकर पूरी श्रीलंका टीम को 50 रन पर समेटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सिराज को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

    ICC वनडे रैंकिंग में नंबर वन गेंदबाज बने सिराज

    वहीं, बुधवार को जारी हुई आईसीसी की ताजा जारी हुई वनडे रैंकिंग में सिराज ने अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग हासिल की। सिराज ने गेंदबाजों की लिस्ट में लंबी छलांग लगाते हुए 1 पहले स्थान पर काबिज हो गए हैं। इस उपलब्धि पर सिराज ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता को याद करते हुए एक स्टोर लगाई। इस स्टोरी में उनकी मां एक तस्वीर हाथ में ली हुई हैं। उसमें सिराज अपने पिता के साथ दिखाई दे रहे हैं।

    यह भी पढे़ं- श्रीलंका ने Asian Games 2023 के लिए पुरुष टीम का किया एलान, इस युवा गेंदबाज को सौंपी कमान

    ऑटो चलाते थे सिराज के पिता

    बता दें कि सिराज के पिता एक ऑटो चालक थे। बेटे की क्रिकेट के प्रति समर्पण देख, उन्होंने दिन-रात मेहनत की। उनकी मेहनत रंग लगाई और सिराज का चयन टीम इंडिया में हो गया। अब सिराज, टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाज बनकर उभरे हैं। सिराज ने 29 वनडे मैच की 28 पारियों में 53 विकेट ले चुके हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- WC से पहले शमी को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, पत्नी ने लगाए थे गंभीर आरोप, AUS सीरीज में खेलने का रास्ता हुआ साफ