ICC Rankings: एनाबेल सदरलैंड ने दीप्ति शर्मा से छीना नंबर-1 का ताज, कप्तान हरमनप्रीत को भी हुआ फायदा
ICC Women's T20I Rankings Update: आईसीसी महिला टी20आई रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड ने गेंदबाजी में नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है, ज ...और पढ़ें

ICC Rankings: एनाबेल सदरलैंड नंबर-1 गेंदबाज बनीं
HighLights
ICC महिला टी20I बॉलिंग रैंकिंग में एनाबेल सदरलैंड नंबर-1 पर पहुंची
दीप्ति शर्मा एक स्थान का नुकसान झेलकर दूसरे स्थान पर खिसकी
कप्तान हरमनप्रीत कौर को हुआ फायदा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ICC Women's Rankings Latest Update: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड ने आईसीसी की ताजा T20I बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 स्थान दोबारा से हासिल कर लिया है।
भारत की श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ आखिरी टी20आई मैच में 15 रन से मिली जीत के बाद एनाबेल सदरलैंड को आईसीसी रैंकिंग में फायदा हुआ। वहीं, दीप्ति शर्मा एक स्थान का नुकसान झेलकर दूसरे पायदान पर खिसक गईं हैं। ऐसे में जानते हैं आईसीसी की ताजा टी20आई रैंकिंग में क्या-क्या बदलाव हुआ?
ICC Rankings: एनाबेल सदरलैंड नंबर-1 गेंदबाज बनीं
दरअसल, आईसीसी महिला टी20आई बॉलिंग रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड (Annabel Sutherland) 736 रेटिंग के साथ टॉप पर पहुंच गईं हैं। दूसरे पायदान पर भारतीय टीम की बॉलर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) 735 रेटिंग के साथ खिसक गई। पाकिस्तान की सदिया इकबाल 732 रेटिंग के साथ तीसरे पायदान, इंग्लैंड की सोफी एक्लिस्टन 727 रेटिंग के साथ मौजूद है। इंग्लैंड की लॉरेन बेल 714 रेटिंग के साथ पांचवें पायदान पर विराजमान है।
ताजा रैंकिंग में भारत की रेणुका सिंह ठाकुर को पांच स्थानों का नुकसान झेलना पड़ा है। रेणुका 698 रेटिंग के साथ 11वें पायदान पर लुढ़क गईं हैं, जबकि राधा यादव को भी दो स्थानों का नुकसान झेलना पड़ा और वह 18वें स्थान पर पहुंच गई।
कप्तान हरमनप्रीत कौर को फायदा
भारत बनाम श्रीलंका महिला टीम के बीच 30 दिसंबर 2025 को खेले गए आखिरी टी20आई मैच में तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा। अब आईसीसी की टी20आई रैंकिंग में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दो स्थानों की छलांग के साथ 13वां पायदान (634) हासिल कर लिया है।
खबरें और भी
उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 43 गेंदों का सामना करते हुए 68 रन की पारी खेली, जिसका उन्हें फायदा मिला। इस पारी के दम पर भारतीय टीम 7 विकेट खोकर 175 रन का स्कोर बना सकी।
श्रीलंकाई महिला क्रिकेट टीम की ओपनर हसिनी परेरा ने 42 गेंद पर 65 रन की पारी खेली और चमारी अट्टापट्टू के जल्दी विकेट गिरने के बाद टीम की पारी को संभाला। इमेश दुलानी ने 39 गेंद पर 50 रन की पारी खेली।
परेरा इस पारी की मदद से आईसीसी बॉलिंग टी20आई रैंकिंग में 31 स्थानों की छलांग लगाई और वह 40वें पायदान पर 490 रेटिंग के साथ पहुंच गए, जबकि दुलानी, जिन्होंने अभी तक 6 टी20आई मैच खेले, वह 77 स्थान की छलांग के साथ टॉप 100 की लिस्ट में पहुंच गए।
ICC महिला T20I ऑलराउंडर्स की रैंकिंग का क्या हाल?
आईसीसी महिला टी20आई ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में टॉप पर हेले मैथ्यू 505 रेटिंग के साथ मौजूद है, जबकि न्यूजीलैंड की अमेलिया केर 434 रेटिंग के साथ दूसरे पायदान पर है। दीप्ति शर्मा 382 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर विराजमान है। बता दें कि दीप्ति शर्मा ने श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ आखिरी टी20आई मैच में 28 रन देकर एक विकेट लिया था, जिसके बाद वह रैंकिंग में नंबर-3 पर ही बने हुए हैं।
वहीं, अरुंधाती रेड्डी, जिन्होंने 27 रन की नाबाद पारी खेली थी, उन्होंने एक विकेट भी झटका था। इस प्रदर्शन के बाद वह आईसीसी ऑलराउंडर्स टी20आई रैंकिंग में 21 स्थान की उछाल के साथ 44वें पायदान पर पहुंच गईं हैं।
यह भी पढ़ें- Ashes: Steve Smith ने 37वां टेस्ट शतक ठोककर की रिकॉर्ड्स की बौछार, द्रविड़-गिल समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा
यह भी पढ़ें- 14 साल के Vaibhav Suryavanshi का कोहराम…15 गेंद में फिफ्टी ठोककर पंत का महारिकॉर्ड किया चकनाचूर