Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ICC Rankings Update: डेवाल्ड ब्रेविस ने 80 स्थानों की लगाई बड़ी छलांग, रोहित शर्मा को बिना मैच खेले ही फायदा

    Updated: Wed, 13 Aug 2025 02:46 PM (IST)

    ICC Rankings में साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को टी20I में 80 स्थानों का फायदा हुआ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया। रोहित शर्मा को भी वनडे ...और पढ़ें

    ICC Rankings: डेवाल्ड ब्रेविस ने आईसीसी रैंकिंग्स में काटा गदर
    ICC Rankings: डेवाल्ड ब्रेविस ने आईसीसी रैंकिंग्स में काटा गदर

    HighLights

    1. ICC Rankings में डेवाल्ड ब्रेविस ने 80 स्थानों की लगाई छलांग
    2. ICC Rankings में रोहित शर्मा को बिना मैच खेले ही फायदा
    3. ICC Rankings में रोहित ने बाबर आजम को पछाड़ा

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ICC Rankings Update: साउथ अफ्रीका के 22 साल के बैटर डेवाल्ड ब्रेविस को आईसीसी टी20I रैंकिंग्स में तगड़ा फायदा हुआ हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20I मैच में डेवाल्ड ने सेंचुरी ठोकी थी, जिसके बाद आईसीसी रैंकिंग में उन्होंने 80 स्थानों की छलांग लगाई है।

    उनके अलावा भारतीय टीम के वनडे कप्तान रोहित शर्मा को भी आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में फायदा मिला। रोहित को बिना कोई मैच खेले एक स्थान का फायदा हुआ है। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया। आइए एक नजर डालते हैं आईसीसी की ताजा रैंकिंग्स पर।

    ICC Rankings: डेवाल्ड ब्रेविस ने आईसीसी रैंकिंग्स में काटा गदर

    साउथ अफ्रीका के युवा बैटर डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis ICC Rankings) ने नाबाद 125 रन की पारी खेली और उनकी पारी के दम पर टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20I मैच में 53 रन से मात दी। डेवाल्ड के साथ ही 19 साल के क्वेन मफाका ने शानदार गेंदबाजी कर टीम की जीत में अहम योगदान निभाया। 

    बता दें कि ये टी20 इंटरनेशनल में डेवाल्ड का पहला शतक रहा, जो ऑस्ट्रेलिया में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा टी20 इंटरनेशनल स्कोर भी है। उन्होंने शेन वॉटसन को पछाड़ा, जिन्होंने 2016 में सिडनी में भारत के खिलाफ नाबाद 124 रन बनाए थे।

    खबरें और भी

    ब्रेविस टी20 में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बने, साथ ही वह टी20 में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले और सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज भी बने। 

    इस पारी के बाद उन्होंने आईसीसी टी20I बैटर्स रैंकिंग्स में 80 स्थानों की छलांग लगाई और वह 21वें पायदान पर पहुंच गए।

    यह भी पढ़ें: AUS vs SA: डेवाल्ड ब्रेविस के बाद 19 साल के लड़के ने बजाई ऑस्ट्रेलिया की बैंड, दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका को मिली जीत

    टिम-कैमरन को भी हुआ फायदा

    इसके अलावा टिम डेविड ने ICC Rankings 6 स्थानों की छलांग लगाई और वह 10वें पायदान पर पहुंच गए। ये उनके करियर का अब तक का सबस सर्वश्रेष्ठ रेटिंग रहा। उनके साथी कैमरन ग्रीन ने भी 6 स्थानों की छलांग लगाई और वह इसी लिस्ट में 17वें स्थान पर पहुंचे, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स ने 12 स्थान की छलांग लगाकर 27वां पायदान हासिल किया।

    कगिसो रबाडा को 15 स्थान का फायदा और लुंगी एंगडी 14 स्थान ऊपर चढ़कर आईसीसी टी20I बॉलर्स लिस्ट में 50वें पायदान पर आ गए।

    यह भी पढ़ें: शुभमन गिल से फिर मात खा गए बेन स्टोक्स, आईसीसी ने माना भारतीय कप्तान का लोहा, दे दिया स्पेशल अवॉर्ड

    Rohit Sharma ने बाबर आजम को छोड़ा पीछे

    आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में रोहित शर्मा (Rohit Sharma ICC Rankings) को एक स्थान का फायदा हुआ और वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खराब प्रदर्शन की वजह से बाबार आजम को एक स्थान का घाटा हुआ और वह तीसरे स्थान पर खिसक आए।

     बाबर आजम की रेटिंग अब घटकर 751 की हो गई है। बैटर्स की वनडे रैंकिंग्स में टॉप पर शुभमन गिल 784 रेटिंग के साथ मौजूद हैं। वहीं, चौथे नंबर पर विराट कोहली 736 रेटिंग के साथ मौजूद हैं।