विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 World Cup 2024: ICC ने न्‍यूयॉर्क की पिच की रेटिंग का खुलासा किया, देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Published: Tue, 20 Aug 2024 09:51 PM (IST)

टी20 विश्‍व कप 2024 की समाप्ति के 50 दिन बाद अब ICC ने मंगलवार को टूर्नामेंट के दौरान यूज की ...और पढ़ें

भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा हुए थे चोटिल। इमेज- बीसीसीआई
भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा हुए थे चोटिल। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. भारतीय टीम ने जीता था टी20 विश्‍व कप का खिताब
  2. फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया था
  3. टूर्नामेंट के दौरान कई पिचों पर उठे थे सवाल

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। टी20 विश्‍व कप 2024 का खिताब रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम ने अपने नाम किया था। फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से मात दी थी। टूर्नामेंट की समाप्ति के करीब 50 दिन बाद अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने मंगलवार को टूर्नामेंट के दौरान यूज की गई पिच की रेटिंग जारी की है। ICC ने 6 पिचों की रेटिंग जारी की है। आईसीसी ने इनमें से 2 पिचों को संतोषजनक बताया है।

फाइनल की पिच को दी अच्‍छी रेटिंग

  • आईसीसी ने फाइनल में यूज की गई पिच को काफी अच्‍छी रेटिंग दी है। इसके अलावा ICC 3 पिच से नाखुश भी है।
  • 5 जून को भारतीय टीम का सामना आयरलैंड से हुआ था। यह मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में खेला गया था।
  • इस पिच को आईसीसी ने असंतोषजनक बताया है। इस मुकाबले में बैटिंग के दौरान भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे।
  • इससे पहले 3 जून को इसी मैदान पर हुए साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मुकाबले में इस्‍तेमाल की गई पिच से आईसीसी नाखुश है।
  • इसके अलावा ICC ने 9 जून को भारत-पाकिस्तान मैच में इस्तेमाल की गई पिच को संतोषजनक बताया है।

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद बागेश्‍वर धाम पहुंचे कुलदीप यादव, धीरेंद्र शास्‍त्री ने निकाल दिया पर्चा!

पहले सेमीफाइनल की पिच से नाखुश

ICC टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में यूज की गई पिच से नाखुश है। पहला सेमीफाइनल 27 जून को अफगानिस्‍तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था। इस मैच में बल्‍लेबाजी करना जरा भी आसान नजर नहीं आ रहा था। पहले बल्‍लेबाज करते हुए अफगानिस्‍तान टीम 56 रन पर ढेर हो गई थी। यह मैच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला गया था।

ये भी पढ़ें: T20 विश्व कप 2024 के अमेरिका में आयोजन से हुआ नुकसान?, अब ICC करेगा रिव्‍यू; सलाना कॉन्‍फ्रेंस में लिया फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।