क्रिकेट कनाडा को मिली लापरवाही की सजा, आईसीसी ने किया सस्पेंड; फिर भी टीम खेल सकेगी वर्ल्ड कप
आईसीसी ने नियमों के उल्लंघन के कारण क्रिकेट कनाडा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हालांकि, कनाडाई टीम आईसीसी टूर्नामेंट्स में हिस्सा ले सकेगी। ...और पढ़ें

आईसीसी ने क्रिकेट कनाडा को लेकर लिया बड़ा फैसला

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने सोमवार को अपनी बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए क्रिकेट कनाडा को सस्पेंड कर दिया है। आईसीसी ने कहा है कि क्रिकेट कनाडा ने उसके नियमों का उल्लंघन किया और इसी कारण उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जा रहा है।
क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था की सोमवार को अहमदाबाद में हुई बैठक में ये फैसला किया गया। इस बैठक में आईसीसी ने कई और फैसले लिए।
ले सकेगी हिस्सा
हालांकि, आईसीसी ने कहा कि वह कनाडा के क्रिकेटरों का नुकसान नहीं होने देगा और इसलिए उसने कनाडा क्रिकेट टीम को आईसीसी टूर्नामेंट्स में खेलने से वंचित नहीं किया है। आईसीसी ने कहा है कि बोर्ड के संस्पेंशन के बावजूद कनाडा क्रिकेट टीम आईसीसी के टूर्नामेंट्स में खेलती रहेगी। इसके अलावा आईसीसी कनाडा क्रिकेट टीम को फंड भी देती रहेगी, लेकिन ये फंड सिर्फ नेशनल टीम के कार्यक्रम तक ही सीमित रहेंगे इसका बोर्ड से कोई लेना देना नहीं होगा।
कनाडा क्रिकेट बोर्ड द्वारा प्रशासनिक कामकाज में आईसीसी के नियमों का उल्लंघन हुआ जिसके चलते इस बोर्ड को सस्पेंड किया गया है।
आईसीसी देगा मौका
आईसीसी ने अपने बयान में ये भी बताया कि वह कनाडा बोर्ड को सुधार करने का मौका देगी। आईसीसी क्रिकेट कनाडा के सामने बहाली के लिए कुछ शर्तें रखेगी। इसके अलावा बोर्ड द्वारा सामने लाई गईं प्रशासनिक कमियों को दूर करने पर फोकस करेगा। इस पूरी प्रक्रिया पर आईसीसी की नजरें रहेंगी और उसकी कमेटी पूरा ध्यान रखेगी।