Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ICC-Sri Lanka Cricket: श्रीलंका क्रिकेट पर चला ICC का चाबुक, इस वजह से रद्द कर दी बोर्ड की मेंबरशिप

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Fri, 10 Nov 2023 09:26 PM (IST)

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) बोर्ड ने श्रीलंका क्रिकेट (Sri Lanka Cricket) की आईसीसी सदस्यता (ICC Board Membership) को तत्काल प्रभाव से निलंबित क ...और पढ़ें

    आईसीसी ने श्रीलंका की सदस्यता रद्द की। फोटो- आईसीसी
    आईसीसी ने श्रीलंका की सदस्यता रद्द की। फोटो- आईसीसी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) बोर्ड ने श्रीलंका क्रिकेट की आईसीसी सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आईसीसी बोर्ड ने शुक्रवार बैठक की और निर्णय लिया कि श्रीलंका क्रिकेट एक सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का गंभीर उल्लंघन कर रहा है।

    आईसीसी ने कहा कि श्रीलंका क्रिकेट को अपने मामलों को स्वायत्त रूप से प्रबंधित करने और यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि श्रीलंका क्रिकेट के गवर्नेंस, रेगुलेशन और एडमिनिस्ट्रेशन में कोई सरकारी हस्तक्षेप नहीं हो। वहीं, पिछले कुछ दिनों में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में उथल-पुथल मची है और आईसीसी नियमों का उल्लंघन किया गया। 

    श्रीलंका टीम के खराब प्रदर्शन पर मचा है बवाल

    भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद श्रीलंका सरकार ने क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त दिया था। श्रीलंका की संसद ने देश की क्रिकेट संचालन संस्था को बर्खास्त करने के लिए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया था। इसे सत्ता पक्ष और विपक्षी दल का समर्थन मिला।

    इसके बाद खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने श्रीलंका क्रिकेट प्रबंधन को बर्खास्त कर दिया और अर्जुन रणतुंगा को क्रिकेट बोर्ड को संचालित करने के लिए सात सदस्यीय अंतरिम समिति का प्रमुख नियुक्त किया। इसके खिलाफ एसएलसी अदालत चला गया। एसएलसी की दायर याचिका पर 24 घंटे के बाद कोर्ट ने सुनवाई करते हुए सरकार के फैसले पर रोक लगा दी और शम्मी सिल्वा की अध्यक्षता वाले श्रीलंका क्रिकेट प्रबंधन को बहाल कर दिया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- 'मैंने वीडियो देखा और वह...' मैथ्यूज टाइम आउट विवाद पर अश्विन ने कही बड़ी बात, सुनाया पुराना किस्सा

    सरकार के हस्तक्षेप से परेशान है आईसीसी

    मामला यहीं नहीं रुका। गुरुवार को सरकार और विपक्ष ने संसद में संयुक्त प्रस्ताव लाकर श्रीलंका क्रिकेट प्रबंधन के अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग की। आईसीसी ने लगातार नियमों के उल्लंघन के चलते शुक्रवार को श्रीलंका क्रिकेट के मेंबरशिप रद्द कर दी। इस पूरे मामले पर आईसीसी अहमदाबाद में 18-21 नवंबर के बीच बैठक करेगी।

    शुक्रवार को हुई वर्चुअल मीटिंग में आईसीसी श्रीलंका बोर्ड में वहां की सरकार के हस्तक्षेप से नाराज और चितिंत नजर आई। आईसीसी ने एसएलसी को अपने फैसले की जानकारी दे दी है। अगली बैठक में आईसीसी निलंबन की शर्तें और समय सीमा तय की जाएंगी।

    यह भी पढ़ें- IND vs NED: अगर नीदरलैंड्स के खिलाफ भी Shami ने मचाया गदर तो तोड़ देंगे शोएब अख्तर का यह रिकॉर्ड