Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ICC Rankings: कप्तान सूर्या की टॉप-10 में वापसी, रिंकू-हार्दिक की लंबी छलांग; रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा

    Updated: Wed, 28 Jan 2026 02:16 PM (IST)

    ICC T20 Rankings Update: आईसीसी टी20आई रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को बड़ा फायदा हुआ है। कप्तान सूर्यकुमार यादव 5 स्थान ऊपर चढ़कर 7वें पायदान पर पहु ...और पढ़ें

    ICC Rankings में सूर्या ने लगाई 5 स्थानों की छलांग

    ICC Rankings में सूर्या ने लगाई 5 स्थानों की छलांग

    HighLights

    1. आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को हुआ तगड़ा फायदा

    2. कप्तान सूर्या ने लगाई 5 स्थानों की छलांग

    3. हार्दिक-रिंकू को भी हुआ फायदा

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ICC Rankings Update: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को आईसीसी मेंस टी20आई बैटिंग रैंकिंग में तगड़ा फायदा हुआ है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे और तीसरे टी20 मैच में 82 रन की नाबाद पारी और 57 रन की नाबाद पारी खेलने का उन्हें इनाम मिला है।

    पूर्व नंबर 1 बल्लेबाज कुल 5 स्थानों के फायदे के साथ टी20आई बैटिंग रैंकिंग में 7वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

    भिषेक शर्मा शीर्ष पर और तिलक वर्मा तीसरे स्थान पर हैं। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से ठीक एक हफ्ते पहले आईसीसी द्वारा जारी रैंकिंग में कई भारतीय खिलाड़ियों को फायदा हुआ है।

    ICC Rankings में सूर्या ने लगाई 5 स्थानों की छलांग

    दरअसल, रायपुर में खेले गए दूसरे T20 मैच में 32 गेंदों पर 76 रन बनाने वाले ईशान किशन ने 64वें स्थान पर रैंकिंग में फिर से प्रवेश किया है, जबकि शिवम दुबे (नौ स्थान ऊपर चढ़कर 58वें स्थान पर) और रिंकू सिंह (13 स्थान ऊपर चढ़कर 68वें स्थान पर) को तगड़ा फायदा हुआ है।

    आईसीसी टी20आई बैटिंग रैंकिंग के टॉप पर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma ICC Ranking) 929 रेटिंग के साथ बरकरार है। दूसरे पायदान पर इंग्लैंड के फिल सॉल्ट 849 रेटिंग के साथ मौजूद है। तिलक वर्मा तीसरे पायदान पर 781 रेटिंग के साथ बने हुए है। चौथे स्थान पर जोस बटलर, पांचवें स्थान पर साहिबजादा फरहान मौजूद है।

    भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav ICC Rankings) 5 स्थान के उछाल के साथ 7वें पायदान पर पहुंच गए हैं। सूर्या की रेटिंग 717 है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड, टिम सीफर्ट और मिचेल मार्श को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है।

    खबरें और भी

    अभिषेक शर्मा रच सकते हैं इतिहास

    भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा को उनकी शानदार फॉर्म का इनाम मिला है और उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों में दो अर्धशतक लगाने के बाद बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी रेटिंग में 80 अंकों की बढ़त बना ली है।

    अभिषेक की 929 अंकों की रेटिंग उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग 931 से सिर्फ दो अंक कम है, जो उन्होंने पिछले साल एशिया कप के दौरान हासिल की थी। ऐसे में अभिषेक की नजरें होगी कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाकी दो मैच में शानदार प्रदर्शन कर नए शिखर तक पहुंचे।

    रिंकू-शिवम दुबे को फायदा

    आईसीसी टी20आई बैटिंग रैंकिंग में रिंकू सिंह (Rinku Singh) 13 स्थानों की छलांग लगाकर 68वें पायदान पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 472 है। उनके अलावा शिवम दुबे (Shivam Dube) 9 स्थान के उछाल के साथ वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्स के साथ संयुक्त रूप से 58वें स्थान पर पहुंच गए हैं। हार्दिक पांड्या को दो स्थान का फायदा हुआ है और वह 506 रेटिंग के साथ 53वें पायदान पर हैं।

    उनके अलावा आईसीसी टी20 बैटिंग रैंकिंग में अफगानिस्तान के दरविश रसूली ने 29 स्थान की लंबी छलांग लगाई है और वह संयुक्त रूप से 87वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर ने 27 स्थान की उछाल लगाकर 93वां स्थान हासिल किया है। न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स 531 रेटिंग के साथ 44वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्हें 18 स्थान का फायदा हुआ है।

    ICC T20I Bowling Rankings में बुमराह-बिश्नोई को फायदा

    टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी रैंकिंग में, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान के 21 रन देकर 4 विकेट लेने के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें 5 पायदान ऊपर चढ़ाकर 9वां स्थान दिलाया है।

    वहीं, भारत के जसप्रीत बुमराह (चार पायदान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर) और रवि बिश्नोई (13 पायदान ऊपर चढ़कर 19वें स्थान पर) के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश (आठ पायदान ऊपर चढ़कर अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 32वें स्थान पर) को भी रैंकिंग में फायदा मिला।

    भारत के हार्दिक पांड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों में 4 विकेट लेकर गेंदबाजी रैंकिंग में 18 पायदान ऊपर चढ़कर 59वां स्थान हासिल किया है। बल्लेबाजों में भी वे दो पायदान ऊपर चढ़कर 53वें स्थान पर पहुंच गए हैं और ऑलराउंडरों में एक पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

    ICC All Rounders T20I Rankings: हार्दिक को फायदा

    आईसीसी मेंस टी20आई ऑलराउंडर्स रैंकिंग में टॉप पर जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा 289 रेटिंग के साथ बरकरार है। दूसरे पायदान पर पाकिस्तान के सैम अयूब 277 रेटिंग के साथ मौजूद हैं। तीसरे स्थान पर हार्दिक पांड्या एक स्थान के उछाल के साथ पहुंचे हैं, जिनकी रेटिंग 248 है।

    हार्दिक (Hardik Pandya ICC Rankings) के तीसरे नंबर पर पहुंचने से वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज को एक पायदान का नुकसान हुआ और वे चौथे स्थान पर खिसक गए। वहीं, भारतीय टीम के शिवम दुबे 6 स्थान के उछाल के साथ संयुक्त रूप से 11वें पायदान पर अफगानिस्तान के राशिद खान के साथ पहुंच गए। अक्षर पटेल को तीन स्थानों का नुकसान हुआ है और वह 14वें स्थान पर खिसक गए। 

    यह भी पढ़ें- अगर पाकिस्तान ने किया टी20 वर्ल्ड कप का बायकॉट तो किस टीम को मिलेगी जगह? जानिए नाम

    यह भी पढ़ें- ICC ODI Rankings: विराट कोहली को झटका, छिन गया नंबर-1 का ताज; डैरिल मिचेल बने नए ‘किंग’