Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ENG vs SA T20 WC Head To Head: इंग्‍लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच कांटे की टक्‍कर, दोनों टीमों के लिए आसान नहीं होगी जीत

    Updated: Fri, 21 Jun 2024 07:00 AM (GMT+05:30)

    ENG vs SA T20 World Cup Head To Head टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में इन दिनों सुपर-8 के मुकाबले खेले जा रहे। टूर्नामेंट के 45वें मुकाबले में शुक्रवार को इंग् ...और पढ़ें

    दोनों टीमों के बीच कांट की टक्‍कर देखने को मिलती है। इमेज- ईसीबी
    दोनों टीमों के बीच कांट की टक्‍कर देखने को मिलती है। इमेज- ईसीबी

    HighLights

    1. दोनों टीमों ने सुपर-8 का जीत के साथ किया आगाज
    2. साउथ अफ्रीका अब तक नहीं हारी कोई भी मैच
    3. डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगी टक्‍कर

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शुक्रवार को 2 बड़ी टीमें टकराएंगी। रात 8 बजे से इंग्‍लैंड टीम की टक्‍कर साउथ अफ्रीका से होगी। टूर्नामेंट का 45वां और सुपर 8 का यह 5वां मैच सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सुपर-8 में दोनों ही टीमों की शुरुआत शानदार रही है और उन्‍होंने अपना पहला-पहला मैच जीता। अब इंग्‍लैंड और साउथ अफ्रीका की कोशिश दूसरा मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्‍की करने पर होगी। हालांकि, यह जीत इतनी भी आसान नहीं रहने वाली है। दोनों टीमों के बीच कांट की टक्‍कर देखने को मिलती है।

    हेड टू हेड के आंकड़े

    इंग्‍लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डाले तो कोई भी टीम किसी पर भारी नहीं पड़ती है। दोनों ही टीमों ने बराबर-बराबर मेच जीते हैं। इंग्‍लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 25 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान इंग्लिश टीम ने बार और प्रोटियाज टीम ने 12 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच 1 मैच बेनतीजा भी रहा है।

    ये भी पढ़ें: BCCI ने भारतीय टीम के शेड्यूल का किया एलान, बांग्‍लादेश और न्‍यूजीलैंड से साल के इस महीने में भिड़ेगी रोहित ब्रिगेड

    वर्ल्‍ड कप में प्रोटियाज टीम का पलड़ा भारी

    टी20 विश्‍व कप में इंग्‍लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका टीम का दबदबा देखने को मिला है। टी20 वर्ल्‍ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 बार आमना-सामना हुआ है। इस दौरान इंग्‍लैंड ने सिर्फ 2 ही मैच जीते हैं। साथ ही साउथ अफ्रीका ने 4 मैच अपने नाम किए हैं।

    दोनों टीमों की संभावित प्‍लेइंग 11

    इंग्‍लैंड: फिलिप सॉल्‍ट, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपली।

    साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्‍तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज शम्सी।

    ये भी पढ़ें: ENG vs WI: हार के बाद रोवमैन पॉवेल ने इनको बताया दोषी, अगले मैच को लेकर दे दिए बड़े संकेत 

    खबरें और भी