Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs BAN T20 WC Head To Head: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड देखना जरूरी है, आकड़ों से समझिए क्या है कहानी

    Updated: Fri, 21 Jun 2024 06:13 PM (IST)

    IND vs BAN T20 World Cup Head To Head टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के 47वें मुकाबले में शनिवार को भारतीय टीम का सामना बांग्‍लादेश से होगा। यह मैच एंटीगुआ के स ...और पढ़ें

    सेमीफाइनल में भारतीय टीम की नजर। इमेज- सोशल मीडिया
    सेमीफाइनल में भारतीय टीम की नजर। इमेज- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में होगी टक्‍कर
    2. बांग्‍लादेश पर भारी पड़ती है भारतीय टीम
    3. एक और जीत भारत को दिला सकती सेमीफाइनल का टिकट

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सुपर-8 के 7वें और टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के 47वें मुकाबले में शनिवार को टीम इंडिया की टक्‍कर बांग्‍लादेश से होगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में होने वाले इस मैच में भारतीय टीम की कोशिश सेमीफाइनल में एंट्री करने पर होगी। दूसरी ओर बांग्‍लादेश की नजर वापसी पर होगी। हालांकि, बांग्‍लादेश के लिए वापसी जरा भी आसान नहीं रहने वाली है। टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के खिलाफ बांग्‍लादेश के आंकड़े शर्मनाक हैं।

    भारत का पलड़ा भारी

    टी20 इंटरनेशनल में भारत और बांग्‍लादेश के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो टीम इंडिया कहीं आगे नजर आती है। दोनों टीमों के बीच अब तक 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 12 मुकाबले अपने नाम किए हैं। साथ ही बांग्‍लादेश टीम अब तक सिर्फ 1 ही मैच जीत सकी है। टी20 वर्ल्‍ड कप में दोनों टीमें की अब तक 4 बार टक्‍कर हुई है। इस दौरान सभी मुकाबले टीम इंडिया ने जीते हैं। टी20 वर्ल्‍ड कप में बांग्‍लादेश ने अब तक भारत को नहीं हराया है।

    ये भी पढ़ें: पाकिस्तान टीम से होगी बाबर, रिजवान और शाहीन की छुट्टी! टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के बाद PCB ने लिया बड़ा फैसला

    सुपर -8 में दोनों टीमों का प्रदर्शन

    सुपर-8 के अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने अफगानिस्‍तान को 47 रन से मात दी थी। इससे पहले ग्रुप स्‍टेज में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा था। टीम ने आयरलैंड को 8 विकेट से, पाकिस्‍तान को 6 रन से और अमेरिका को 7 विकेट से रौंदा था। दूसरी ओर बांग्‍लादेश को सुपर-8 के अपने पहले मैच में ऑस्‍ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप स्‍टेज में बांग्‍लादेश ने श्रीलंका को 2 विकेट से, नीदरलैंड्स को 25 रन से और नेपाल को 21 रन से हराया था। इसके अलावा टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों 4 रन से हार मिली थी।

    ये भी पढ़ें: एक साल में दूसरी बार इस देश का दौरा करेगी टीम इंडिया, खेलेगी 4 मैचों की सीरीज; सामने आया शेड्यूल

    खबरें और भी