Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ICC T20 WC 2024 Points Table: मिल गई सुपर-8 टीमें, आखिरी लीग मैच के बाद क्या रहा प्वाइंट्स टेबल का हाल, जानिए

    Updated: Mon, 17 Jun 2024 10:21 AM (IST)

    बांग्लादेश की टीम ने नेपाल की टीम को हराकर टी20 विश्व कप सुपर 8 में अपनी जगह बनाई। वहीं श्रीलंकाई टीम ने नीदरलैंड्स को हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट में ...और पढ़ें

    ICC T20 World Cup 2024 Points Table: जानें हर ग्रुप में से प्वाइंट्स टेबल पर कौन-सी टीम टॉप पर मौजूद
    ICC T20 World Cup 2024 Points Table: जानें हर ग्रुप में से प्वाइंट्स टेबल पर कौन-सी टीम टॉप पर मौजूद

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) में ग्रुप-डी की टीमों का आज यानी 17 जून को दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच बांग्लादेश बनाम नेपाल की टीम के बीच खेला गया, जिसमें बांग्लादेश की टीम को 21 रन से जीत मिली। इस मैच में मिली जीत के साथ ही बांग्लादेश ने सुपर-8 के लिए जगह पक्की की।

    वहीं, दूसरे मैच में श्रीलंकाई टीम ने नीदरलैंड्स को धूल चटाई। श्रीलंकाई टीम पहले ही सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी थी, लेकिन श्रीलंका ने टूर्नामेंट में अपना सफर जीत के साथ ही खत्म किया। वहीं, नीदरलैंड्स की टीम का टी20 विश्व कप सुपर 8 में पहुंचने का सपना टूटा। ऐसे में जानते हैं आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के प्वाइंट्स टेबल का हाल कैसा है।

    ICC T20 World Cup 2024 Points Table Updated: देखिए हर ग्रुप में से कौन-सी टीमें टॉप पर मौजूद

    1. ग्रुप-ए

    ग्रुप-ए मैच जीत हार प्वाइंट्स नेट रन रेट
    भारत (क्वालीफाई) 4 3 0 7 +1.137
    अमेरिका (क्वालीफाई) 4 2 1 5 +0.127
    पाकिस्तान (एलिमिनेट) 4 2 2 4 +0.294
    कनाडा (एलिमिनेट) 4 1 2 3 -0.493
    आयरलैंड (एलिमिनेट) 4 0 3 1 -0.594

    2. ग्रुप- बी

    ग्रुप-बी मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
    ऑस्ट्रेलिया (क्वालीफाई) 4 4 0 8 +2.791
    इंग्लैंड (क्वालीफाई) 4 2 1 5 +3.611
    स्कॉटलैंड (एलिमिनेट) 4 1 3 2 -2.529
    नामीबिया (एलिमिनेट) 4 1 3 2 -2.529
    ओमान (एलिमिनेट) 4 0 4 0 -3.062

    3. ग्रुप- सी

    ग्रुप-सी मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
    अफगानिस्तान (क्वालीफाई) 3 3 0 6 +4.230
    वेस्टइंडीज (क्वालीफाई) 3 3 0 6 +2.596
    न्यूजीलैंड (एलिमिनेट) 3 1 2 2 -0.241
    युगांडा (एलिमिनेट) 4 1 3 2 -4.510
    पापुआ न्यू गुनिया (एलिमिनेट) 3 0 3 0 -0.886

    4. ग्रुप-डी

    ग्रुप-डी मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
    साउथ अफ्रीका (क्वालीफाई) 4 4 0 8 +0.470
    बांग्लादेश (क्वालीफाई) 4 3 1 6 +0.616
    श्रीलंका (एलिमिनेट) 4 1 2 3 +0.863
    नीदरलैंड्स (एलिमिनेट) 4 1 3 2 -1.358
    नेपाल (एलिमिनेट) 4 0 3 1 -0.542