विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICC Test Ranking: Jasprit Bumrah बने टेस्ट में नंबर-1 गेंदबाज, हमवतन खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

Published: Wed, 02 Oct 2024 03:51 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2024 12:38 AM (IST)

बुमराह ने बांग्लादेश सीरीज के बाद भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा रह सकते हैं। क्योंकि भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 ...और पढ़ें

जसप्रीत बुमराह बने टेस्ट में नंबर-1 गेंदबाज। फाइल फोटो
जसप्रीत बुमराह बने टेस्ट में नंबर-1 गेंदबाज। फाइल फोटो

HighLights

  1. बांग्लादेश सीरीज के बाद जसप्रीत बुमराह नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज बने
  2. बुमराह ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में आर अश्विन की जगह ली
  3. बुमराह टेस्ट में नंबर 1 रैंक पाने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बुधवार 2 अक्टूबर को रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़कर दुनिया नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बन गए। बुमराह ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैच की टेस्ट सीरीज में अपने उम्दा प्रदर्शन से रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गए है। वह पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने, जिन्होंने टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया।

जसप्रीत बुमराह नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बनने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह से पहले महान ऑलराउंडर कपिल देव आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 की सूची में दूसरे नंबर तक रह चुके हैं। कपिल देव ने 1979-1980 के बीच गेंदबाजों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल किया था।

आर अश्विन ने भी किया है उम्दा प्रदर्शन

बांग्लादेश के खिलाफ आर अश्विन ने भी गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। स्पिनर ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैच की सीरीज में 11 विकेट चटकाए और शतक भी लगाया। टेस्ट गेंदबाजों की सूची में अश्विन बुमराह से सिर्फ एक अंक पीछे हैं और उम्मीद है कि आने वाले महीनों में वह तेज गेंदबाज को कड़ी टक्कर देंगे।

बुमराह ने लिए हैं इस साल सबसे ज्यादा विकेट

भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है। बुमराह इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 2024 की शुरुआत से लेकर अब तक बुमराह ने 14.42 की स्ट्राइक-रेट से 38 विकेट चटकाए हैं।

यह भी पढ़ें- ICC Test Rankings: विराट कोहली ने लंबी छलांग लगाकर टॉप-10 में की जोरदार वापसी, यशस्‍वी जायसवाल को भी मिला फायदा

यह भी पढ़ें- IND vs BAN: बांग्‍लादेश को रौंदने के बाद भारतीय टीम ने चुना सीरीज का सर्वश्रेष्‍ठ फील्‍डर, जानें किसे मिला अवॉर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।