Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'समाधान निकालो, वरना…', भारत से मैच बॉयकॉट करने पर ICC ने पाकिस्तान को दी आखिरी ‘वॉर्निंग’

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 08:35 AM (GMT+05:30)

    ICC on Pakistan Boycott India match Decision: पाकिस्तान सरकार ने आगामी आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत के साथ न खेलने का आदेश पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को ...और पढ़ें

    ICC ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

    ICC ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ICC reaction on Pakistan Boycott India Match decision: आईसीसी ने विश्व कप में पाकिस्तान के भारत (India) के खिलाफ मुकाबले के बहिष्कार (Pakistan) करने के फैसले को वैश्विक टूर्नामेंट के आयोजन की मूल भावना के विपरीत बताया है। आईसीसी ने कहा कि किसी भी वैश्विक टूर्नामेंट में सभी योग्य टीमों से तय कार्यक्रम के अनुसार समान शर्तों पर खेलने की अपेक्षा की जाती है।

    ICC ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

    पाकिस्तान के फैसले के बाद आईसीसी (ICC Reaction) ने रविवार को बयान जारी कर कहा,

    हमने पाकिस्तान सरकार के उस बयान पर संज्ञान लिया है, जिसमें टीम को टी-20 विश्व कप में चुनिंदा रूप से भाग लेने का निर्देश दिया गया है। हालांकि अभी हमें पीसीबी की ओर से औपचारिक सूचना नहीं मिली है। चुनिंदा भागीदारी की यह स्थिति किसी वैश्विक खेल आयोजन की बुनियादी अवधारणा से मेल नहीं खाती, जहां सभी टीमों को तय कार्यक्रम के अनुसार प्रतिस्पर्धा करनी होती है। आईसीसी टूर्नामेंट खेल की निष्पक्षता, प्रतिस्पर्धा, निरंतरता और समानता के सिद्धांतों पर आधारित होते हैं और किसी एक मैच या प्रतिद्वंद्वी से दूरी बनाना प्रतियोगिता की पवित्रता और भावना को कमजोर करता है।

    -

    आईसीसी

    आईसीसी ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह राष्ट्रीय नीतियों के मामलों में सरकारों की भूमिका का सम्मान करती है, लेकिन यह फैसला वैश्विक क्रिकेट और दुनिया भर के प्रशंसकों के हित में नहीं है। हमें उम्मीद है कि पीसीबी अपने देश में क्रिकेट के भविष्य पर पड़ने वाले दीर्घकालिक और गंभीर प्रभावों पर विचार करेगा, क्योंकि ऐसे फैसले वैश्विक क्रिकेट पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं, जिसका पीसीबी सदस्य और लाभार्थी है। आईसीसी ने दोहराया कि उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता टी-20 विश्व कप 2026 का सफल आयोजन है और यह जिम्मेदारी पीसीबी सहित सभी सदस्य बोर्डों की भी है।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने T20 World Cup 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबले का किया बायकॉट, ICC को होगा कितना नुकसान?

    यह भी पढ़ें- भारत के खिलाफ T20 World Cup 2026 में मुकाबला बायकॉट करना पाकिस्तान को पड़ेगा भारी? ICC ठोक सकती है भारी जुर्माना


    खबरें और भी