अहमदाबाद में होगी आईसीसी की बैठक, मोहसिन नकवी को मिला न्योता; क्या फैसला लेंगे पीसीबी चीफ?
आईसीसी की अगली तिमाही बैठक भारत में आईपीएल फाइनल के दौरान अहमदाबाद में हो सकती है, जो पहले दोहा में प्रस्तावित थी। हालांकि, भारत-पाकिस्तान संबंधों के ...और पढ़ें
-1778924420480_m.webp)
भारत में होगी आईसीसी की बैठक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) अपनी अगली तिमाही बैठक का आयोजन भारत में करने वाली है। इस बैठक से पहले 21 मई को बोर्ड की कार्यकारी समिति वर्जुअल मुलाकात करेगी और इसके बाद भारत में सभी पदाधिकारी बैठक में हिस्सा लेंगे। आईसीसी की ये बैठक आईपीएल फाइनल के दौरान 30-31 मई को हो सकती है।
इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है। ये बैठक वैसे तो अप्रैल और मई के दौरान दोहा में होनी थी, लेकिन इस समय पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण इसके स्थान में बदलाव किया गया है।
पीसीबी के हिस्सा लेने पर संदेह
हालांकि, अहमदाबाद में बैठक कराने के साथ ये भी संदेह है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का इसमें हिस्सा लेना संदेहास्पद लग रहा है। वैसे तो नकवी का इस मीटिंग में आना पक्का था, लेकिन अब जब ये बैठक भारत में होनी है तो उनका व्यक्तिगत तौर पर इसमें मौजूद रहना नामुमकिन सा लग रहा है। इसका कारण भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा हालात हैं। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो नकवी का भारत दौरे पर आना बेहद ही अनश्चित है और इसी कारण उनके बैठक में शारीरिक तौर पर मौजूद रहने पर संदेह है।
नकवी को मिला इनविटेशन
पाकिस्तानी स्पोर्ट्स नेटवर्क जियो सुपर की रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी चीफ नकवी को अहमदाबाद में होने वाले आईपीएल फाइनल के लिए न्योता मिला है। हालांकि,जियो सुपर के इस दावे की पुष्टि नहीं जा सकती है। देखा जाए तो बीसीसीआई और नकवी के बीच संबंध काफी खराब हैं और इसलिए ये मुमकिन नहीं लगता है। नकवी ने एशिया कप-2025 के दौरान जो किया था उसके बाद तो बीसीसीआई और भारत के लोगों में नकवी को लेकर काफी गु्स्सा है।
खबरें और भी
नकवी ने एशिया कप के फाइनल में भारत की जीत के बाद उसे ट्रॉफी नहीं दी थी और ट्रॉफी लेकर भाग गए थे। अभी तक भारत को वो ट्रॉफी नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें- IPL 2026: लखनऊ को जिताने के बाद भी कटी कप्तान ऋषभ पंत की जेब, बीसीसीआई ने ठोका मोटा जुर्माना
यह भी पढ़ें- IPL 2026: एलिमिनेट हो चुकी टीमों ने पलटा प्लेऑफ का समीकरण, पंजाब के बाद चेन्नई की राह हुई कठिन