Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Cup: 50 दिन के बाद होगा क्रिकेट के 'महाकुंभ' का आगाज , टूर्नामेंट से पहले ताजमहल पहुंची चमचमाती ट्रॉफी

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Wed, 16 Aug 2023 01:30 PM (GMT+05:30)

    विश्व कप 2023 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। भारत की मेजबानी में इस बार टूर्नामेंट का आगाज होना है। विश्व कप की शुरुआत में महज 50 दिन का समय बाकी रहत ...और पढ़ें

    World Cup 2023 से पहले ताजमहल पहुंची चमचमाती ट्रॉफी
    World Cup 2023 से पहले ताजमहल पहुंची चमचमाती ट्रॉफी

    HighLights

    1. विश्व कप 2023 के आगाज में महज 50 दिन का समय बाकी
    2. विश्व कप से पहले ताजमहल पहुंची चमचमाती ट्रॉफी
    3. वीडियो शूट के लिए ताजमहल पहुंची थी ट्रॉफी

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। ICC World Cup 2023 Trophy Reached Taj Mahal: विश्व कप 2023 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। भारत की मेजबानी में इस बार टूर्नामेंट का आगाज होना है। क्रिकेट के महाकुंभ यानी विश्व कप की शुरुआत में महज 50 दिन का समय बाकी रहता है। 5 अक्टूबर से इस टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है।

    इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बुधवार सुबह विश्व कप ट्रॉफी ताजमहल पहुंची हुई नजर आ रही है। विश्व कप की चमचमाती ट्रॉफी वीडियो शूट के लिए लाई गई। बताया जा रहा है कि करीब 1 घंटे तक इस ट्रॉफी का प्रोमोशनल वीडियो शूट हुआ।

    World Cup 2023 से पहले ताजमहल पहुंची चमचमाती ट्रॉफी

    दरअसल, भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ विश्व कप ट्रॉफी (World Cup 2023 Trophy) को ताजमहल लाया गया था। सुरक्षा कर्मियों से घिरी हुई ट्रॉफी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लाल पत्थर बेंच पर ट्रॉफी को रखा गया है, जिसके बैकग्राउंड में ताजमहल नजर आ रहा है।

    इस दौरान ताजमहल का दीदार करने पहुंचे पर्यटकों में ट्रॉफी देखने के लिए काफी होड़ मच गई। हालांकि, ट्रॉफी की सुरक्षा में लगे बाउंसर्स ने लोगों को ट्रॉफी से दूर रखा।

    5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है विश्व कप 2023

    भारत में विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होगा। भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 8 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान का मैच खेला जाना है।

    खबरें और भी

    साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के बाद भारतीय टीम वनडे विश्व कप नहीं जीत पाई है। ऐसे में रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया से उम्मीद की जा रही हैं कि वह इस खिताब के सूखे को खत्म करें।