विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सामने आ गई WTC 2029 के फाइनल की तारीख, ओलंपिक क्रिकेट क्वालीफायर को लेकर भी आईसीसी ने लिया बड़ा फैसला

Published: Sat, 24 Oct 2026 09:17 AM (IST)

आईसीसी ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक क्रिकेट क्वालीफायर और 2029 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीखों की घोषणा की है। ...और पढ़ें

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप-2029 की तारीख आई सामने

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप-2029 की तारीख आई सामने 

HighLights

  1. 2028 ओलंपिक क्रिकेट क्वालीफायर जनवरी-फरवरी में आयोजित किए जाएंगे

  2. 2029 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 8-12 जून को इंग्लैंड में होगा

  3. क्रिकेट 100 से अधिक वर्षों बाद ओलंपिक में वापसी करेगा

पीटीआई, नई दिल्ली: 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक की क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए क्वालीफायर जनवरी-फरवरी 2028 में ही आयोजित किए जाएंगे। क्रिकइन्फो के मुताबिक पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए क्वालीफायर का समय-क्रम उन वैश्विक आयोजनों की सूची में शामिल है, जिसे आईसीसी ने दुबई में अक्टूबर में हुई बैठकों के बाद अपने सदस्य बोर्डों के साथ साझा किया था।

इसमें यह भी कहा गया है कि 2029 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल आठ से 12 जून तक इंग्लैंड में खेला जाएगा। कुल मिलाकर, 2027 और 2031 के वनडे विश्व कप के बीच पुरुषों के 12, महिलाओं के सात और अंडर-19 के पांच इवेंट (क्वालीफायर सहित) तय किए गए हैं।

अभी कुछ चीजें हैं बाकी

रिपोर्ट में बताया गया है कि हालांकि आईसीसी ने 2021 में ही कई बड़े इवेंट्स को फाइनल कर लिया था, लेकिन अब कई और टूर्नामेंट्स की तारीखें भी तय कर दी गई हैं, जबकि कुछ चीजें अभी भी स्पष्ट होनी बाकी हैं। 2028 के ओलंपिक खेलों में 100 से अधिक वर्षों के बाद क्रिकेट की वापसी होगी। ऑस्ट्रेलिया, भारत, साउथ अफ्रीका और ग्रेट ब्रिटेन ने महिलाओं के इवेंट के लिए पहले ही क्वालीफाई कर लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।