Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ‘उस टीम जितना डरपोक कोई नहीं…’, T20 WC 2024 में बाबर आजम एंड कंपनी के खराब प्रदर्शन पर फूटा PAK दिग्गज का गुस्सा

    Updated: Thu, 13 Jun 2024 03:21 PM (IST)

    पाकिस्तान की टीम को ओपनिंग मैच में अमेरिका से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान की टीम को भारत के खिलाफ 6 रन से करीबी हार ...और पढ़ें

    T20 World Cup 2024 में Pakistan के खराब प्रदर्शन पर फूटा इमरान नाजिर का गुस्सा
    T20 World Cup 2024 में Pakistan के खराब प्रदर्शन पर फूटा इमरान नाजिर का गुस्सा

    HighLights

    1. पाकिस्तान टीम ने अपने शुरुआती दो मैचों में झेली हार
    2. पाकिस्तान टीम के बैटर्स टी20 विश्व कप 2024 में नहीं बना पा रहे रन
    3. इमरान नाजिर ने पाकिस्तानी टीम की जमकर की आलोचना

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान की टीम का टी20 विश्व कप 2024 में आगाज निराशाजनक रहा। पाकिस्तान की टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैचों में हार झेली। ओपनिंग मैच में पाकिस्तान की टीम को अमेरिका के हाथों हार मिली। इसके बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी।

    पाकिस्तान की टीम को भारत के खिलाफ 6 रन से करीबी हार मिली। वहीं, कनाडा के खिलाफ पाकिस्तान की टीम ने जीत हासिल की। मौजूदा टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम के खिलाड़ियों को रन बनाने में संघर्ष करते हुए देखा जा रहा है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व बैटर इमरान नाजिर ने बाबर एंड कंपनी को डरपोक बताया। उन्होंने टीम के लगातार हार के बाद कप्तान और सभी खिलाड़ियों की जमकर आलोचना की।

    T20 World Cup 2024 में Pakistan के खराब प्रदर्शन पर फूटा इमरान नाजिर का गुस्सा

    दरअसल, पूर्व पाकिस्तानी बैटर इमरान नाजिर ने पाकिस्तानी टीवी शो से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे खेद है लेकिन मुझे यह कहने पर मजबूर होना पड़ रहा है कि क्रिकेट निडरों का खेल है। मैंने इस टीम जितना डरपोक कोई नहीं देखा। मैं अक्सर चर्चा करता हूं कि वे अब क्या नया बहाना बनाएंगे। क्रिकेट में कोई बहाना नहीं है।

    नजीर ने एक पाकिस्तानी टीवी शो में आगे कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपको कैसी पिच या परिस्थितियां मिल रही हैं, आप प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हैं। जिस टीम में मध्यक्रम का कोई बल्लेबाज नहीं है जो स्ट्राइक रोटेट कर सके, आप उस टीम से विश्व कप जीतने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? आठ खिलाड़ियों के बावजूद यह टीम 80 रन बनाने में नाकाम रही। सबसे पहले, तय करें कि आपके पास क्या है। आपके पास न तो अच्छे बल्लेबाज हैं, न ही अच्छे गेंदबाज, कुछ भी नहीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: T20 World Cup: ऐसे हुआ तय, सुपर-8 में भारत का ऑस्ट्रेलिया से होगा मुकाबला; दो बार चैंपियन बनने का तोड़ चुका है सपना