Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs PAK: भारत के लिए बड़ी दीवार बने Babar Azam, PAK को दिया ऐसा नुस्खा कि बन गई इमर्जिंग एशिया कप चैंपियन

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Mon, 24 Jul 2023 10:44 AM (IST)

    IND A vs PAK A Final Emerging Asia Cup 2023 Babar Azam।पाकिस्तान-ए टीम ने 23 जुलाई को दूसरी बार इमर्जिंग एशिया कप का खिताब जीत लिया है। फाइनल मैच में ...और पढ़ें

    IND A vs PAK A : Babar Azam ने फाइनल मैच से पहले पाकिस्तान-ए टीम को दी थी खास टिप्स
    IND A vs PAK A : Babar Azam ने फाइनल मैच से पहले पाकिस्तान-ए टीम को दी थी खास टिप्स

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। IND A vs PAK A Final Emerging Asia Cup 2023 Babar Azam।पाकिस्तान-ए टीम ने 23 जुलाई को दूसरी बार इमर्जिंग एशिया कप का खिताब जीत लिया है। फाइनल मैच में पाकिस्तान-ए टीम ने भारत-ए टीम को 128 रन से धूल चटाकर खिताब अपने नाम किया। इस मैच में तैयब चाहिर ने शतकीय पारी खेलकर टीम को एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में अहम योगदान दिया।

    इस मैच के बाद सीनियर खिलाड़ियों ने पाकिस्तान-ए टीम का जोरदार स्वागत किया और सोशल मीडिया पर उन्हें इस जीत की बधाई दी। बता दें कि भारत-ए टीम का 10 साल के सूखे को खत्म करने का सपना एक बार फिर चकनाचूर हो गया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने फाइनल से पहले पाकिस्तान-ए टीम को ऐसी टिप्स दी ,जिसके बाद पाक गेंदबाजों ने भारत-ए टीम को ढेर कर दिया और इमर्जिंग एशिया कप जीत लिया।

    IND A vs PAK A : Babar Azam ने फाइनल मैच से पहले पाकिस्तान-ए टीम को दी थी खास टिप्स

    दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल से पहले जूनियर खिलाड़ियों को खास टिप्स देते हुए नजर आ रहे है। ये तस्वीर बाबर आजम ने खुद अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर की है और पाकिस्तान-ए टीम को जीत की बधाई देते हुए एक खास नोट लिखा है।

    बाबर आजम ने पाकिस्तान-ए टीम को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा ‘’हमारे उभरते हुए सितारों को इमर्जिंग एशिया कप जीतने की बधाई, पूरी शाहीन स्क्वॉड ने कमाल का खेल दिखाया।’

    पाकिस्तान-ए टीम ने भारत-ए टीम को 128 रन से हराया

    बता दें कि फाइनल मैच में भारत-ए टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान-ए टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए। टीम की तरफ से तैयब ताहिर ने 108 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज सैएब अयूब ने 59 और साहिबजादा फरहान ने 65 रन बनाए। इसके जवाब में भारत- ए टीम 224 रन पर ढेर हो गई। इंडिया-ए टीम की तरफ से सिर्फ अभिषेक शर्मा सबसे ज्यादा रन (61 रन) बना पाए।

    खबरें और भी