Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    INDA vs SLA Playing 11: श्रीलंका के खिलाफ इंडिया ए की प्लेइंग-11 तय! इन मैच विनर्स को मिलेगा मौका, वैभव करेंगे ओपनिंग

    Updated: Sun, 07 Jun 2026 01:19 PM (IST)

    इंडिया ए टीम इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर है। इस दौरान इंड‍िया ए (India A), श्रीलंका ए (Sri Lanka A) और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई सीरीज खेली जाएगी। ...और पढ़ें

    ट्राई सीरीज के लिए तैयार भारतीय टीम

    ट्राई सीरीज के लिए तैयार भारतीय टीम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंडिया ए टीम इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर है। इस दौरान इंड‍िया ए (India A), श्रीलंका ए (Sri Lanka A) और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई सीरीज खेली जाएगी। 9 जून से शुरू हो रही इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से होगा। यह मुकाबला रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले में भारत की संभावित प्‍लेइंग 11 क्‍या हो सकती है।

    वैभव करेंगे पारी का आगाज

    आईपीएल 2026 में धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी और पंजाब किंग्‍स के सलामी बल्‍लेबाज प्रभसिमरन सिंह पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वैभव आईपीएल के 19वें सीजन में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज रहे। उन्‍होंने 16 पारियों में 776 रन बनाए। वहीं विकेटकीपर प्रभसिमरन के बल्‍ले से 510 रन निकले। 3 नंबर पर उपकप्‍तान रुतुराज गायकवाड़ को मौका मिल सकता है। रियान पराग के बाहर होने के बाद गायकवाड़ को इस टीम में शामिल किया गया था।

    3 ऑलराउंडर्स के साथ उतर सकते तिलक

    नंबर 4 पर कप्‍तान तिलक वर्मा उतर सकते हैं। तिलक ने हाल ही में खत्‍म हुए आईपीएल की 14 पारियों में 359 रन बनाए थे। 5 नंबर पर आयुष बडोनी को भेजा जा सकता है। निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय और अरशद खान के रूप में 3 ऑलराउंडर्स को मौका दिया जा सकता है। इससे बल्‍लेबाजी में गहराई आएगी। वहीं गेंदबाजी में अंशुल कंबोज, यश ठाकुर और विप्रज निगम पर भरोसा जताया जा सकता है।

    इंडिया ए की संभावित प्‍लेइंग 11

    वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, अरशद खान, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, विप्रज निगम।

    ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम

    तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय।

    खबरें और भी

    ट्राई सीरीज का शेड्यूल

    • 9 जून 2026: इंड‍िया ए बनाम श्रीलंका ए
    • 11 जून 2026: इंड‍िया ए बनाम अफगानिस्तान ए
    • 13 जून 2026: अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए
    • 15 जून 2026: इंड‍िया ए बनाम श्रीलंका ए
    • 17 जून 2026: इंड‍िया ए बनाम अफगानिस्तान ए
    • 19 जून 2026: अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए
    • 21 जून 2026: फाइनल मैच

    यह भी पढ़ें- INDA vs SLA: वैभव सूर्यवंशी की इंटरनेशनल डेब्‍यू से पहले अग्नि परीक्षा, ट्राई सीरीज में मचाना होगा गदर; ऐसे देखें लाइव मैच

    यह भी पढ़ें- 'अभी बच्चा है वो', BCCI ने वैभव सूर्यवंशी के सेलेक्शन के बाद माता-पिता से की खास अपील