Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND U19 vs BAN U19: संकट में गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, बांग्लादेश के खिलाफ ठोकी तूफानी फिफ्टी

    Updated: Sat, 17 Jan 2026 02:22 PM (IST)

    भारतीय अंडर-19 टीम के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी का बल्ला एक बार फिर गरजा है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुश्किल स्थिति मे ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी ने जमाया अर्धशतक

    वैभव सूर्यवंशी ने जमाया अर्धशतक

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले का दम दिखाया है। उन्होंने शनिवार को बुलवायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप के मैच में मुश्किल स्थिति में विकेट पर पैर जमाए और अर्धशतक पूरा किया। ये उनका इस टूर्नामेंट का पहला पचासा है।

    भारत को इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिली। उसने 53 रनों से तक अपने तीन विकेट खो दिए। कप्तान आयुष म्हात्रे तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गए। उनके बाद अगली ही गेंद पर वेदांत त्रिवेदी भी आउट हो गए। 53 के कुल स्कोर पर वेदांत त्रिवेदी भी पवेलियन लौट लिए। यहां टीम पर संकट था और वैभव ने टीम को संभाल लिया।

    जारी रखा तूफानी अंदाज

    वैभव ने मुश्किल स्थिति में अपना नैचुरल खेल खेला और अपने अंदाज में बल्लेबाजी करते रहे। उन्होंने 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यहां तक उनके बल्ले से पांच चौके और तीन छक्के निकल चुके थे। वैभव अर्धशतक जमाने के बाद थोड़ा धीमा हो गए थे और हालात के हिसाब से बल्लेबाजी करने लगे। वह उस तूफानी रफ्तार में नहीं दिखाई दिए जिस तरह की वह बल्लेबाजी करते हैं। अभिज्ञान कुंडू उनका भरपूर साथ दे रहे हैं और इस जोड़ी से भारत को काफी उम्मीदें हैं।

    अमेरिका के खिलाफ नहीं चला था बल्ला

    वैभव का बल्ला अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में नहीं चला था। वह सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन इस मैच में वैभव ने पूरी कसर निकाल ली है। शुरुआती विकेट लेकर बांग्लादेश के पास जो खुशी आई थी उसे वैभव ने छीन लिया है। वैभव से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND U19 vs BAN U19: टॉस के समय दोनों कप्तानों ने नहीं मिलाए हाथ, मच गया बवाल

    यह भी पढ़ें- IND U19 vs BAN U19 Playing-11: जूनियर संजू सैमसन की होगी वापसी, वैभव सूर्यवंशी के साथ दिखाएंगे कमाल; ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11