विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संयुक्त चैंपियन बनीं भारत और साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम, बारिश के चलते नहीं फेंकी जा सकी एक भी गेंद

Published: Wed, 10 Jan 2024 10:47 PM (IST)

भारत और साउथ अफ्रीका अंडर-19 त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं होने के कारण दोनों ...और पढ़ें

भारतीय अंडर-19 टीम। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024। फाइल फोटो
भारतीय अंडर-19 टीम। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के लिए बुधवार को होने वाला त्रिकोणीय अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट का फाइनल बारिश के कारण रद्द हो गया। मैच अधिकारियों ने दोनों टीम को संयुक्त विजेता घोषित किया। मैच अधिकारियों ने निर्धारित कट ऑफ समय तक इंतजार किया और जब कम से कम 20 ओवर के मुकाबले की संभावना नहीं बची तो मैच रद्द कर दिया। ओल्ड एडवर्डियन्स क्रिकेट ग्राउंड क्लब पर एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।

गौरतलब हो कि मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं होने के कारण दोनों टीम को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। बारिश के चलते ओल्ड एडवर्डियन्स क्रिकेट ग्राउंड क्लब पर एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। पांच बार के चैंपियन भारत की नजरें अब 19 जनवरी से शुरू हो रहे अंडर-19 विश्व कप पर हैं।

टीम खेलेगी दो अभ्यास मैच

भारतीय टीम शनिवार को प्रिटोरिया में अंडर-19 विश्व कप के अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। टीम श्रीलंका के खिलाफ 17 जनवरी को दूसरा अभ्यास मैच खेलेगी। अंडर-19 विश्व कप में भारत अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ करेगा।

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज क्यों नहीं खेलेंगे श्रेयस और ईशान, राहुल द्रविड़ ने बताई सच्चाई

उदय सहारन कर रहे टीम का नेतृत्व

बता दें कि उदय सहारन को टीम का कप्तान बनाया गया है। उदय सहारन की अगुआई वाली भारतीय टीम ने त्रिकोणीय सीरीज के अपने चारों ग्रुप मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। लीग मैच में सहारन और आदर्श सिंह ने शतक जड़े थे।

भारतीय अंडर-19 टीम

अंश गोसाईं, उदय सहारन (कप्तान), धनुष गौड़ा, मुशीर खान, प्रियांशु मोलिया, अर्शिन कुलकर्णी, इनेश महाजन (विकेटकीपर), सौम्या पांडे, अरवेल्ली अवनीश( विकेटकीपर), नमन तिवारी, आदर्श सिंह, आराध्या शुक्ला, मुरुगन अभिषेक, रूद्र पटेल, सचिन दास, प्रेम देवकर, मोहम्मद अमान, राज लिम्बनी

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: दिनेश कार्तिक की हुई इंग्लैंड टीम में एंट्री, भारत के खिलाफ इस रोल में आएंगे नजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।