Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AFG 1st ODI Live Streaming: भारत का वनडे वर्ल्‍ड कप 2027 मिशन शुरू, फ्री में इस तरह देख सकते हैं लाइव कवरेज

    Updated: Fri, 12 Jun 2026 06:12 PM (IST)

    इकलौते टेस्‍ट मैच में अफगानिस्‍तान को रौंदने के बाद अब भारतीय टीम वनडे सीरीज में दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है। ...और पढ़ें

    3 वनडे मैच खेले जाएंगे।

    3 वनडे मैच खेले जाएंगे।

    HighLights

    1. भारत-अफगानिस्‍तान के बीच 3 वनडे होंगे

    2. टेस्‍ट सीरीज में भारत ने अफगान को हराया

    3. वनडे विश्‍व कप की तैयारी करेगा भारत

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इकलौते टेस्‍ट मैच में अफगानिस्‍तान को रौंदने के बाद अब भारतीय टीम वनडे सीरीज में दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है। भारत और अफगानिस्‍तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसकी शुरुआत 13 जून से हो रही है। आइए जानते हैं कि वनडे सीरीज का पहला मैच कहां खेला जाएगा? साथ ही फैंस इस मुकाबले का लाइव टेलिकास्‍ट और लाइव स्‍ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?

    लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल

    भारत और अफगानिस्‍तान के बीच पहला वनडे मैच कब खेला जाएगा?

    भारत और अफगानिस्‍तान के बीच पहला वनडे मैच 13 जून, शनिवार को खेला जाएगा।

    भारत और अफगानिस्‍तान के बीच पहला वनडे मैच कहां खेला जाएगा?

    भारत और अफगानिस्‍तान के बीच पहला वनडे मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

    भारत और अफगानिस्‍तान के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?

    भारत और अफगानिस्‍तान के बीच पहला वनडे मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस आधा घंटे पहले होगा।

    भारत और अफगानिस्‍तान के बीच पहले वनडे मैच को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

    भारत और अफगानिस्‍तान के बीच पहले वनडे मैच को टीवी पर स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

    भारत और अफगानिस्‍तान के बीच पहले वनडे मैच को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

    भारत और अफगानिस्‍तान के बीच पहले वनडे मैच को मोबाइल पर जियो हॉटस्‍टार एप पर देख सकते हैं। मैच से जुड़ी सभी अपडेट, मैच रिपोर्ट और अन्‍य खबरें आप दैनिक जागरण एप और वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।

    हेड टू हेड (Head To Head)

    अफगानिस्‍तान के खिलाफ वनडे में भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 4 वनडे मैच खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 3 मैच जीते हैं। वहीं 1 मुकाबला टाई रहा है। अफगानिस्‍तान टीम ने वनडे में अब तक भारत को नहीं हराया है।

    भारतीय टीम

    शुभमन गिल (कप्‍तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्‍तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।

    अफगानिस्तान टीम

    हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी।

    वनडे सीरीज का शेड्यूल

    • पहला वनडे: 13 जून, धर्मशाला
    • दूसरा वनडे: 17 जून, लखनऊ
    • तीसरा वनडे: 20 जून, चेन्‍नई

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG 1st ODI: रोहित शर्मा ने नेट्स पर जमकर बहाया पसीना, वनडे सीरीज में मचाएंगे तहलका

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG ODI 2026: टीम इंडिया को करारा झटका, कोहली के बाद Hardik Pandya भी अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर