IND vs AFG: आखिरी वनडे में चमकेगी इस खिलाड़ी की किस्मत, रिहैब से लौटते ही Playing 11 में मिलेगा सीधा मौका!
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा। ...और पढ़ें

तीसरी जीत पर भारत की नजर।
HighLights
एमए चिदम्बरम स्टेडियम होगा मैच
क्लीन स्वीप करने पर भारत की नजर
लाज बचाने उतरेगी अफगानिस्तान टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। पहले 2 मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम की नजर क्लीन स्वीप पर है। दूसरी ओर मेहमान टीम जीत के साथ विदा लेना चाहेगी। इस मैच में भारत की प्लेइंग 11 में एक बदलाव देखने को मिला सकता है।
यशस्वी को बनाने होंगे रन
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत कर सकते हैं। पिछले मैच में फेल रहे यशस्वी की नजर बड़े स्कोर पर होगी। वहीं रोहित को भी फिफ्टी की तलाश खत्म करनी होगी। 3 नंबर पर कप्तान गिल उतर सकते हैं। गिल इन दिनों बल्ले से आग उगल रहे हैं। वह पहले दोनों वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं। पहले वनडे में गिल ने 84 और दूसरे मुकाबले में 154 रन बनाए।
2 स्पिनर्स को मौका
नंबर 4 पर ईशान किशन को भेजा जा सकता है। ईशान ने भी पिछले मैच में शतक (125) लगाया था। 5 नंबर पर उपकप्तान श्रेयस अय्यर को आजमाया जा सकता है। केएल राहुल लोअर ऑर्डर को मजबूती देंगे। वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव स्पिनर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। तेज गेंदबाजी में एक बदलाव हो सकता है।
राणा को मिल सकती जगह
तीसरे वनडे से पहले हर्षित राणा को भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया। ऐसे में उन्हें चेन्नई में मौका मिला सकता है। राणा ने बेंगलुरु के सीओई में अपना रिहैब पूरा किया और अब चेन्नई में टीम इंडिया से जुड़ रहे हैं। अगर राणा को मौका मिलता है तो गुरनूर बरार का पत्ता कट सकता है। साथ ही प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह अंतिम 11 में नजर आ सकते हैं।
खबरें और भी
भारत की संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, यशस्वी जायसवाल, हर्षित राणा।