Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs AFG: T20I में भारत या अफगानिस्तान किसका पलड़ा रहा है भारी? देखिए क्या कहते हैं हेड टू हेड के आंकड़े

    Updated: Wed, 10 Jan 2024 07:24 PM (IST)

    भारत और अफगानिस्तान की टीम टी-20 इंटरनेशनल में एक-दूसरे के खिलाफ अब तक कुल 5 बार मैदान पर उतरी हैं। इन पांच मैचों में से चार में जीत का स्वाद रोहित एं ...और पढ़ें

    IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान का टी-20 में हेड टू हेड आंकड़े
    IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान का टी-20 में हेड टू हेड आंकड़े

    HighLights

    1. भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी-20 मुकाबला 9 जनवरी को खेला जाएगा
    2. टी-20 इंटरनेशनल में अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा रहा है भारी
    3. डेढ़ साल बाद हुई है कोहली-रोहित की टी-20 टीम में वापसी

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्लीIND vs AFG Head to Head: अफगानिस्तान की गिनती उन टीमों में की जाती है, जो किसी भी मुकाबले में विपक्षी टीम को हैरान करने का दमखम रखती है। हाल ही में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में अफगान टीम ने यह कारनामा कई बार करके भी दिखाया।

    हालांकि, टी-20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की एक नहीं चलती है। रोहित की पलटन के आगे अफगानिस्तान क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में आसानी से घुटने टेक देती है। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि हेड टू हेड के आंकड़े यही कहानी बयां कर रहे हैं।

    टी-20 में कौन किस पर भारी?

    भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) की टीम टी-20 इंटरनेशनल (IND vs AFG T20) में एक-दूसरे के खिलाफ अब तक कुल 5 बार मैदान पर उतरी हैं। इन पांच मैचों में से चार में जीत का स्वाद रोहित एंड कंपनी ने चखा है। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है। यानी फटाफट क्रिकेट में भारत के खिलाफ अफगानिस्तान को अपनी जीत का अभी भी इंतजार है। हालांकि, कप्तान रोहित और टीम इंडिया इस बात को बखूबी जानते हैं कि अफगानिस्तान की टीम को हल्के में नहीं आंका जा सकता है।

    यह भी पढ़ेंIND vs AFG: यशस्वी जायसवाल या शुभमन गिल किसको मिलेगा मौका? संजू सैमसन की होगी वापसी; पहले T20I में ऐसी होगी Team India की Playing 11

    मोहाली में किसकी होगी मौज?

    भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी-20 मुकाबला मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस ग्राउंड पर बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है। पिच में अच्छा उछाल होने की वजह से गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है। इसके साथ ही इस मैदान की आउटफील्ड भी काफी तेजी, जिसके चलते गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाना और भी सरल हो जाता है। हालांकि, पिच से तेज गेंदबाजों को भी शुरुआत में मदद मिलती है।

    खबरें और भी

    क्या कहते हैं आंकड़े?

    मोहाली के इस मैदान ने अब तक कुल 9 टी-20 इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 5 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 4 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। फर्स्ट इनिंग में एवरेज स्कोर 168 का रहा है, जबकि दूसरी पारी में औसतन स्कोर 152 का है। ओस को देखते हुए टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेगा।