IND vs AFG Playing-11: 129 विकेट लेने वाले को गिल ने दिया डेब्यू का मौका, भारत की पहले बैटिंग; देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतीय क्रिकेट टीम ने इस मैच में राजस्थान के खिलाड़ी मानव सुथार को डेब्यू का मौका दिया है। टीम इंडिया नवंबर-2025 के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रही है ...और पढ़ें
-1780716335557_m.webp)
राजस्थान के खिलाड़ी को मिला मौका

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने शनिवार से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू हो रहे इकलौते टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। ये मैच आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है, लेकिन भविष्य को देखते हुए इसके मायने काफी हैं।
इसी कारण अजीत अगरकर की सेलेक्शन कमेटी इस मैच के लिए युवा खिलाड़ियों को चुना है जिसमें से एक का आज डेब्यू भी हो रहा है।
मानव सुथार का डेब्यू
राजस्थान के बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार भारत के लिए डेब्यू कर रहे हैं। कुलदीप यादव ने उनको टेस्ट कैप दी है। मानव ने 29 फर्स्ट क्लास मैचों में 129 विकेट लिए हैं और 945 रन बनाए हैं। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के कारण ही उन्हें टीम इंडिया में मौका मिला है।
🚨 Toss 🚨#TeamIndia have won the toss and elected to bat first against Afghanistan.
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
Updates ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/IinSWSm5Og
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
अफगानिस्तान: हसमतुल्ला शाहिदी, सेदीकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाग गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, अफसर जाजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खरोटे, जियाउर रहमान, मोहम्मद सलीम।