Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs AFG T20I Series: अफगानिस्तान से भिड़ने को तैयार है भारत, नोट कर लीजिए टी20 सीरीज का पूरा कार्यक्रम

    Updated: Sat, 06 Jan 2024 11:17 AM (IST)

    Ind vs Afg T20I Series Schedule भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज ड्रॉ पर खत्म की। इसके बाद अब भारतीय टीम नए साल की पहली ट ...और पढ़ें

    IND vs AFG T20: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के मुकाबले कब-कब खेले जाएंगे?
    IND vs AFG T20: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के मुकाबले कब-कब खेले जाएंगे?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ind vs Afg T20I Series Schedule: भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज ड्रॉ पर खत्म की। इसके बाद अब भारतीय टीम नए साल की पहली टी20 सीरीज अफगानिस्तान के साथ खेलने के तैयार है।

    भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होगी, जिसमें हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव नहीं नहीं आएंगे। दोनों ही खिलाड़ी चोट की वजह से टी20 सीरीज मिस करेंगे। इस सीरीज में फैंस को विराट कोहली और रोहित शर्मा के खेलने की उम्मीदें हैं। ऐसे में टी20 सीरीज के मुकाबले कब, कहां और कितने बजे से खेले जाएंगे, आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए।

    IND vs AFG T20: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के मुकाबले कब-कब खेले जाएंगे?

    भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के मुकाबले इस प्रकार खेले जाएंगे-

    • भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच 11 जनवरी को मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।
    • भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच 14 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।
    • भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मैच 17 जनवरी को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

    यह भी पढ़ें:IND W vs AUS W: Smriti Mandhana का बल्ले से धूम-धड़ाका, आतिशी पारी खेलकर रोहित-विराट के स्पेशल क्लब में मारी धांसू एंट्री

    IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान के टी20 मुकाबले कितने बजे से खेले जाएंगे?

    भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार 7 बजे से खेले जाएंगे।

    IND vs AFG: कहां देख सकते है भारत बनाम अफगानिस्तान का लाइव मैच?

    भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 और लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर देखी जा सकती है।

    यह भी पढ़ें:On This Day: 613 मिनट की Sachin Tendulkar की वो मैराथन पारी, जिसने वर्ल्ड क्रिकेट को सिखाया अनुशासन का पाठ; महान कप्तान की विदाई को भुलाकर रख डाला

    खबरें और भी