यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs AFG: श्रेयस अय्यर टी20I सीरीज के लिए Team India से हुए बाहर, अब मुंबई के लिए खेलेंगे रणजी मैच
वनडे वर्ल्ड कप 2023 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टेस्ट में श्रेयस अय्यर ने दमदार प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के चलते श्रेयस अय्यर का चयन अफगानिस ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ टी20I सीरीज के लिए जहां विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी हुई है, वहीं श्रेयस अय्यर टीम से बाहर हो गए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रेयस अय्यर को अनुशासनात्मक कारणों के चलते सीरीज से बाहर किया गया है।
वनडे वर्ल्ड कप 2023 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टेस्ट में श्रेयस अय्यर ने दमदार प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के चलते श्रेयस अय्यर का चयन अफगानिस्तान सीरीज के लिए किया गया था। हालांकि, अनुशासनात्मक कारणों के चलते वह टीम से बाहर हो गए हैं।
टी20 टीम से बाहर हुए श्रेयस अय्यर
आनंद बाजार पत्रिका के अनुसार, हाल ही में समाप्त हुई साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चयनकर्ता श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी स्टाइल से खुश नहीं थे, इसके अलावा श्रेयस ने रणजी ट्रॉफी न खेलने और छुट्टी लेने के चलते मुंबई टीम प्रबंधन नाखुश था। हालांकि, राष्ट्रीय टीम से बाहर होने के बाद वह मुंबई टीम के अगल मैच में हिस्सा लेंगे।
सरफराज खान की लेंगे जगह
श्रेयस अय्यर को सरफराज खान की जगह मुंबई की टीम में जगह दी गई है। सरफराज खान का चयन इंडिया-ए में किया गया है। सरफराज खान इंग्लैंड ए के खिलाफ चुनी गई भारतीय टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में सरफराज खान की जगह मुंबई में श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया गया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Ranji Trophy: Sanju Samson का दिल जीत लेने वाला वीडियो हुआ वायरल, दिव्यांग फैन को गिफ्ट की राजस्थान रॉयल्स की कैप
अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टी20I टीम:
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार।
यह भी पढ़ें- Sandeep Lamichhane: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व खिलाड़ी को मिली 8 साल की सजा