Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AFG: आईपीएल के बाद अफगानिस्तान टेस्ट में खेलेंगे बुमराह-सिराज? BCCI की चयन समिति के साथ बैठक जल्द

    Updated: Wed, 13 May 2026 01:21 PM (IST)

    आईपीएल 2026 के बाद भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट खेलना है, जिसके लिए टीम चयन बीसीसीआई के लिए चुनौती बना हुआ है। ...और पढ़ें

    IPL के बाद IND vs AFG का एकमात्र टेस्ट

    IPL के बाद IND vs AFG का एकमात्र टेस्ट

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम को अगले महीने एकमात्र टेस्ट खेलना है। इस टेस्ट के लिए भारतीय टीम का चयन बीसीसीआई के लिए बड़ा सिरदर्द बना हुआ है।

    31 मई को आईपीएल का फाइनल खेला जाना है और मात्र 6 दिनों के बाद भारत-अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना है, जिसके लिए चयनवर्ता वर्कलोड मैनेजमेंट और मजबूती के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही हैं।  

    IPL के बाद IND vs AFG का एकमात्र टेस्ट

    दरअसल, चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर अगले 7-10 दिनों में बीसीसीआई अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। इस बैठक का मकसद आने वाले बिजी सीजन के लिए तेज गेंदबाजों का पूल तैयार करना और वर्कलोड मैनेजमेंट है।

    बुमराह-सिराज खेलेंगे अफगानिस्तान टेस्ट?

    टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, टीम चयन पर चर्चा के लिए BCCI की एक बैठक तय की गई है, जिसमें जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को लेकर कुछ अहम फैसले लिए जाएंगे।

    बीसीसीआई अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच को जरा-सी भी गलत नहीं करनी चाहती है। यही कारण है कि टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल किए जाने की संभावना है। दूसरी ओर, मोहम्मद शमी जो पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं, उन्हें इस मैच में भी नजरअंदाज किया जा सकता है। बोर्ड का मानना है कि टेस्ट कैप आसानी से नहीं दी जानी चाहिए और बेस्ट इलेवन ही मैदान पर उतरनी चाहिए।

    क्या नए चेहरों को मिलेगा मौका? 

    चयनकर्ताओं ने कुछ युवा तेज गेंदबाजों को अपने रडार पर रखा है। अंशुल कंबोज और गुरनूर बराड़, ये दोनों इंडिया 'A' सेटअप का हिस्सा रहे हैं और चयनकर्ताओं की रडार पर हैं।

    वहीं, जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। हालांकि वे इंडिया A का हिस्सा नहीं रहे हैं। नीतीश कुमार रेड्डी एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में देखा जा रहा है जो टीम को संतुलन दे सकते हैं।

    बता दें कि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ये दोनों गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। अगर गुजरात प्लेऑफ में पहुंचती है, तो उनके पास टेस्ट की तैयारी के लिए बहुत कम टाइम रहेगा। सिराज के बारे में माना जाता है कि उनकी वर्कलोड थ्रेशोल्ड काफी ज्यादा है। वहीं आकाश दीप और हर्षित राणा फिलहाल इंजरी के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं हो सकते हैं।

    खबरें और भी

    भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र के तहत आगामी 9 महीनों में 9 टेस्ट खेलने हैं। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ ये मैच WTC का हिस्सा नहीं है, लेकिन चयनकर्ता इसे भविष्य की तैयारियों के लिहाज से अहम मान रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- BCCI के शेड्यूल से खुश नहीं कोच गंभीर और गिल, अफगानिस्तान टेस्ट में रिजर्व प्लेयर्स को मौका दे सकते हैं सेलेक्टर्स

    यह भी पढ़ें- भारत की अगली सीरीज से कटेगा बुमराह और गिल का पत्ता! सेलेक्टर्स की IPL 2026 प्रदर्शन पर पैनी नजर