Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AUS 1st ODI: 176.5 Kmph… Mitchell Starc के आगे फीका पड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड? सामने आई सच्चाई

    Updated: Sun, 19 Oct 2025 02:57 PM (IST)

    पर्थ में भारत-ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे में, मिचेल स्टार्क की एक गेंद को गलती से 176.5 किमी/घंटा दिखाया गया, जिसे इतिहास की सबसे तेज गेंद माना गया। बाद मे ...और पढ़ें

    IND vs AUS 1st ODI: 176.5 Kmph… Mitchell Starc के आगे फीका पड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड!

    IND vs AUS 1st ODI: 176.5 Kmph… Mitchell Starc के आगे फीका पड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड!

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Mitchell Starc Fastest Ball in history: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बैटिंग करने आई भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बारिश के कारण मैच रोके जाने से पहले भारत को 13.2 ओवर में 45 रन के अंदर 4 झटके दिए। इस दौरान रोहित शर्मा को जिस तरीके से मिचेल स्टार्क ने आउट किया, उसने भी खूब सुर्खियां बटोरी। स्टार्क की एक गेंद को देखकर ये भी माना जाने लगा कि ये इतिहास की सबसे तेज गेंद है, लेकिन बाद में इसकी सच्चाई सामने आई।

    Mitchell Starc ने डाली इतिहास की सबसे तेज गेंद?

    पर्थ में खेले जा रहे पहले वनडे मैच की पहली गेंद मिचेल स्टार्क ने शॉर्ट ऑफ गुड लेंथ गेंद भारतीय ओपनर रोहित शर्मा के शरीर के पास फेंकी, जिसे रोहित ने तेजी से रन लेने के लिए एक शॉट खेला और अपना खाता खोला। स्पीड गन ग्राफिक में स्‍टार्क की उस गेंद को 176.5 किमी प्रति घंटा या 109 मील प्रति घंटा की गति दिखाई, लेकिन बाद में ये मालूम चला कि ये एक गलती थी। इसके तुरंत बाद अन्‍यब्रॉडकाटर के ग्राफ़िक्स ने पुष्टि की कि यह वास्तव में 140.8 किमी प्रति घंटा या 87 मील प्रति घंटे से कुछ ज़्यादा थी। यानी कि मिचेल स्टार्क ने शोएब अख्तर का विश्व रिकॉर्ड (161.3 km/h) नहीं तोड़ा।

    स्टार्क का कहर और भारत की मुश्किल शुरुआत

    गलत स्पीडरीडिंग के बावजूद, मिचेलस्टार्क ने दमदार गेंदबाज़ी की। उन्होंने विराट कोहली को 8 गेंदों पर शून्य पर आउट किया, वहीं रोहित शर्मा को बार-बार परेशान किया। पिच से मिलने वाली उछाल और स्टार्क की लेंथ ने बल्लेबाजों को बांध कर रखा।

    आख़रकार, रोहित शर्मा 14 गेंदों में 8 रन बनाकर जॉश हेजलवुड की गेंद पर स्लिप में कैच देकर आउट हो गए। विराट कोहली भी सातवें ओवर में कूपरकॉनॉली के हाथों कैच आउट हुए। वहीं, शुभमन गिल भी एक साधारण सी गेंद पर विकेटकीपर को कैच दे बैठे।

    खबरें और भी

    पावरप्ले में भारत की बदतर हालत

    13.2 ओवर में भारत ने सिर्फ 45 रन बनाए और 4 विकेट गंवा दिए थे। रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के रूप में भारत की शुरुआत खराब रही। यह 2023 के बाद भारत के लिए सबसे खराब शुरुआतों में से एक रही।