Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs AUS: होम ग्राउंड पर गरजा Shubman Gill का बल्ला, घरेलू मैदान पर जड़ा अर्धशतक; फैंस का जीता दिल

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 08:58 PM (IST)

    भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 276 रन बनाए। डेविड वॉ ...और पढ़ें

    शुभमन गिल ने मोहाली में जड़ा अर्धशतक। फोटो- एपी
    शुभमन गिल ने मोहाली में जड़ा अर्धशतक। फोटो- एपी

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मैच में शुभमन गिल का बल्ला बोला। होम ग्राउंड पर खेलते हुए शुभमन गिल ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अपनी शानदार बल्लेबाजी से लोकल ब्वॉय ने दर्शकों का मनमोह लिया।

    भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 276 रन बनाए। डेविड वॉर्नर ने अर्धशतक जड़ा। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने पांच विकेट चटकाए।

    शुभमन गिल और ऋतुराज के बीच हुए शतकीय साझेदारी

    ऑस्ट्रेलिया के 277 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ ने भारत को ठोस शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। ऋतुराज ने 77 गेंद पर 71 रन की पारी खेली। वहीं, लोकल ब्वॉय शुभमन गिल ने 37 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। यह उनका 9वां अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक रहा।

    यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम पर होगी पैसों की बारिश, उपविजेता को मिलेंगे इतने रुपये; ICC ने प्राइज मनी की घोषणा

    घरेलु मैदान पर जड़ा अर्धशतक

    शुभमन गिल ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 63 गेंद का सामना करते हुए 74 रन की पारी खेली। इस दौरान 6 चौके और 2 गगन चुंबी छक्के लगाए। शुभमन गिल ने एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था। उस शानदार फॉर्म को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी जारी रखा। हालांकि वह शतक से चूक गए और एडम जंपा ने उन्हें अपना शिकार बनाया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs AUS: चैंपियन पत्नी के पति का फ्लॉप शो, डेब्यू मैच में मोहम्मद शमी का शिकार बना यह कंगारू खिलाड़ी