Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs AUS: चोट के बाद अस्वस्थ हुए डेविड वॉर्नर, मैथ्यू रेनशॉ कर सकते हैं रिप्लेस

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Fri, 17 Feb 2023 11:33 PM (IST)

    उस्मान ख्वाजा ने कहा कि शनिवार को दूसरे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट के दूसरे दिन के मैच के दौरान पता चलेगा कि इस पिच पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर क्या हो सकता ...और पढ़ें

    चोट के चलते डेविड वॉर्नर नहीं कर सकते फील्डिंग। फोटो- एपी
    चोट के चलते डेविड वॉर्नर नहीं कर सकते फील्डिंग। फोटो- एपी

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। डेविड वॉर्नर का भारत का दौरा काफी खराब रहा है। सीरीज के शुरूआती दौर में बल्लेबाज का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। दिल्ली की उछालभरी पिच ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मोहम्मद सिराज की गेंद उनके बल्ले के निचले किनारे से जा रही है और उनकी कोहनी से टकरा गई। इससे उन्हें इलाज की जरूरत पड़ी है। कुछ ओवरों के बाद सिराज की गेंद फिर से उनके हेलमेट पर लगी। इससे वह असहज हो गए।

    ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का मानना है कि शनिवार को दूसरे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट के दूसरे दिन के मैच के दौरान पता चलेगा कि इस पिच पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर क्या हो सकता है। साथ ही यह भी कहा कि गेंद लगने के चलते चोटिल डेविड वॉर्नर फील्डिंग करने मैदान पर ना आएं। अगर वह ठीक नहीं होते हैं तो उनकी जगह मैथ्यू रेनशॉ फील्डिंग कर सकते हैं।

    ख्वाजा ने किया खुलासा

    ख्वाजा ने कहा, "मुझे अभी भी लगता है कि पिच में ज्यादा उछाल और स्पिन नहीं है जैसा कि नागपुर में था। हालांकि, थोड़ी बहुत गेंदें ऊपर नीचे रह रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि यह मैच कैसा रहता है लेकिन, विकेट उस उछाल के कारण ही नागपुर से थोड़ा अलग है।

    सिराज की गेंद पर हुए थे चोटिल

    बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के 263 रन पर ऑल आउट होने के बाद वॉर्नर भारतीय पारी के दौरान मैदान पर नहीं उतरे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि फॉक्स क्रिकेट के अनुसार, बल्लेबाजी करते समय अपने शरीर पर बार-बार चोट लगने के बाद अनुभवी सलामी बल्लेबाज अस्वस्थ महसूस कर रहा था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- MI vs CSK : IPL इतिहास के 1000वें मैच में मुंबई-चेन्नई होंगी आमने-सामने, इस दिन होगा महामुकाबला

    यह भी पढ़ें- IND vs AUS : टॉस जीतने या हारने से मानसिकता प्रभावित नहीं होती...मैच के बाद घातक गेंदबाज ने किया खुलासा