विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS 2nd Test Live Streaming: एडिलेड टेस्‍ट के समय में हुआ बदलाव; जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे यह मुकाबला

Published: Thu, 05 Dec 2024 07:05 PM (IST)

IND vs AUS 2nd Test Live Streaming भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच इन दिनों बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी खेली जा रही ...और पढ़ें

भारतीय टीम ने जीता था पहला टेस्‍ट मैच। इमेज- बीसीसीआई
भारतीय टीम ने जीता था पहला टेस्‍ट मैच। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. भारत ने 295 रन से जीता था पहला टेस्‍ट
  2. सीरीज में 1-0 से आगे है भारतीय टीम
  3. दूसरे टेस्‍ट से रोहित शर्मा की हो रही वापसी

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्‍ट्रेलिया के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी खेली जा रही है। वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी अहम है। अगर भारत को WTC का फाइनल खेलना है तो सीरीज को बड़े अंतर से जीतना होगा।

रोहित कर रहे हैं कमबैक

पर्थ में खेले गए पहले टेस्‍ट में भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को 295 रन से हराया था। टीम इंडिया ने यह मैच रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में खेला था। अब दूसरे टेस्‍ट से कप्‍तान रोहित शर्मा वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा शुभमन गिल भी चोट के कमबैक कर रहे हैं।

रोहित शर्मा हर हाल में दूसरे टेस्‍ट को जीतना चाहेंगी। बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्‍ट पिंक बॉल से खेला जाएगा। यह मुकाबला डे नाइट होगा, ऐसे में इसके समय में भी बदलाव है। आइए जानते हैं कि दूसरा टेस्‍ट कब खेला जाएगा। यह कितने बजे शुरू होगा और फैंस इस मैच को टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं।

लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल

भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्‍ट कब खेला जाएगा?

भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्‍ट 6 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच खेला जाएगा।

भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्‍ट कहां खेला जाएगा?

भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्‍ट मैच एडिलेड ओवल, एडिलेड में खेला जाएगा।

भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्‍ट कितने बजे शुरू होगा?

भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्‍ट मैच डे नाइट है। ऐसे में यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। साथ ही टॉस सुबह 9 बजे होगा। सीरीज का पहला टेस्‍ट सुबह 7:50 पर शुरू हुआ था।

भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्‍ट किस चैनल पर टेलीकास्‍ट होगा?

भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्‍ट स्‍टार स्‍पोर्ट्स पर टेलीकास्‍ट होगा।

भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टेस्‍ट की लाइव स्‍ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?

भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्‍ट हॉटस्‍टार एप पर लाइव स्‍ट्रीम होगा। मैच से जुड़ी सभी अपडेट और अन्‍य खबरें आपको दैनिक जागरण पर पढ़ने को मिलेंगी।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS Playing 11: केएल राहुल के लिए Rohit Sharma देंगे बलिदान, दिग्गज स्पिनर की भी होगी वापसी!

ऑस्‍ट्रेलिया की प्‍लेइंग 11

उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्‍तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

यशस्‍वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रोहित शर्मा (कप्‍तान), रविचंद्रन अश्विन, नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS 2nd Test: पिंक बॉल टेस्‍ट में मौसम बढ़ाएगा टीम इंडिया की मुश्किलें! जानें घास वाली पिच किसके लिए होगी फायदेमंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।