Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs AUS Final Pitch Report: अहमदाबाद में होगा हाई स्‍कोरिंग मैच या गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, जानें पिच रिपोर्ट

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Sun, 19 Nov 2023 12:42 PM (IST)

    भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में वर्ल्‍ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच रोमांचक म ...और पढ़ें

    IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा।
    IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा।

    HighLights

    1. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच खेला जाएगा
    2. लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल खेलने पहुंची है टीम इंडिया
    3. ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 8 मैचों में जीत दर्ज करते हुए कटाया है फाइनल का टिकट

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्लीIND vs AUS Pitch Report: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में वर्ल्‍ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्‍मीद है। भारत अपने तीसरे जबकि ऑस्‍ट्रेलिया छठे खिताब पर टकटकी लगाए हुए है। अहमदाबाद में जो टीम टॉस जीतेगी, उसे क्‍या फैसला करना चाहिए। इस पिच से किसे मदद मिलेगी। जानें सबकुछ।

    कैसी खेलती है अहमदाबाद की पिच?

    भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। अहमदाबाद के इस मैदान पर स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला रहता है। इसके साथ ही माना जा रहा है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच काली मिट्टी वाली पिच पर होगा, जिस पर स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है। क्रीज पर आंखें जमाने के बाद बल्लेबाज इस मैदान पर काफी रन बटोर सकते हैं। हालांकि, फाइनल में भी यह तय है कि गेंद बल्ले पर थोड़ा फंसकर आएगी और रन बनाना इतना आसान नहीं होगा।

    क्या कहते हैं आंकड़े?

    नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम ने अभी तक कुल 32 मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 17 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है, जबकि 15 मैचों में मैदान चेज करने वाली टीम ने मारा है। फाइनल जैसे प्रेशर वाले मैच में कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का ही फैसला करना चाहेंगे, जो पिच को देखते हुए यही फैसला भी होगा। इस मैदान पर पहली पारी में एवरेज स्कोर 237 का रहा है, तो दूसरी इनिंग में औसतन स्कोर 207 का है।

    यह भी पढ़ेंIND vs AUS Final: खिताबी मैच में कप्तान Rohit खेलेंगे 'मास्टर स्ट्रोक', स्टार खिलाड़ी की होगी एंट्री; ऐसी होगी Team India की Playing 11

    रोहित खेलेंगे फाइनल में मास्टर स्ट्रोक

    वर्ल्ड कप 2023 में कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन के साथ ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की है। हार्दिक के बाहर होने के बाद रोहित ने हर मुकाबले में सेम ग्यारह खिलाड़ियों के साथ ही मैदान पर उतरे हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में भारतीय कप्तान मास्टर स्ट्रोक खेलने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले खिताबी मुकाबले में आर अश्विन को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकते हैं।

    खबरें और भी

    भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच वर्ल्‍ड कप 2023 फाइनल की सभी खबरें एक जगह पढ़ने के लिए क्लिक करें

    सिराज पर गिर सकती है गाज

    दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जिस पिच पर फाइनल मैच खेला जाना है, उस पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलने की संभावना जताई जा रही है। दूसरी बात यह भी है कि अश्विन का रिकॉर्ड भी अहमदाबाद और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमेशा से ही जोरदार रहा है।

    अश्विन की अगर प्लेइंग इलेवन में एंट्री होती है, तो मोहम्मद सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है। फाइनल जैसे बड़े मैच में अश्विन का अनुभव भी रोहित के काम आ सकता है। अश्विन को नेट्स में जमकर प्रैक्टिस करते हुए भी देखा गया है। वहीं, सिराज का प्रदर्शन भी पिछले कुछ मैचों में खास नहीं रहा है।