Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs AUS Test 2023: टेस्ट सीरीज के लिए Usman Khawaja की छूटी 'फ्लाइट', जानें अब कब भरेंगे उड़ान?

    By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Wed, 01 Feb 2023 02:14 PM (IST)

    IND vs AUS Test Series Usman Khawaja ऑस्ट्रेलियाई टीम मंगलवार यानी 31 जनवरी को भारत पहुंच चुकी है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टार खिलाड़ी उस्मान ख्वाज ...और पढ़ें

    Usman Khawaja Misses Flight To India After Visa Delay
    Usman Khawaja Misses Flight To India After Visa Delay

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Usman Khawaja Misses Flight To India After Visa Delay। भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS Test Seris) के बीच 9 फरवरी से चार मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। बता दें कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों के लिए यह सीरीज काफी अहम है।

    इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम मंगलवार यानी 31 जनवरी को भारत पहुंच चुकी है। लेकिन, ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टार खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा (Usman khawaja) फ्लाइट नहीं पकड़ पाए है। दरअसल, वीजा क्लीयर नहीं होने के चलते उस्मान कंगारू टीम के साथ भारत रवाना नहीं हो पाए। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है।

    IND vs AUS Test Series: भारत के लिए रवाना नहीं हुए Usman Khawaja

    दरअसल, भारतीय टीम इस वक्त न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है, जिसके दो मैच हो चुके हैं और यह सीरीज 1-1 से बराबर है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज यानी 1 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

    इसके बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से 4 टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी। जिसके लिए ऑस्ट्रेलिया टीम भारत पहुंच चुकी है। बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ विस्फोटक बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) भारत नहीं पहुंच पाए है, जिसकी जानकारी उन्होंने 1 फरवरी को इंस्टाग्राम पर एक मीम फोटो और कैप्शन के साथ लिखा,

    खबरें और भी

    'मुझे मेरे भारतीय वीजा का इंतजार है। #dontleaveme #standard #anytimenow'

    View this post on Instagram

    A post shared by Usman Khawaja (@usman_khawajy)

    जानें कब फ्लाइट पकड़ेंगे Usman Khawaja 

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वाइड वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स से बातचीत में उस्मान ख्वाजा के वीजा को लेकर अपडेट दिया है। ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड ने बताया कि ख्वाजा का वीजा क्लियर नहीं हुआ है। वो अब भारत दौरे के लिए गुरुवार यानी 2 फरवरी को उड़ान भर सकेंगे। इसका मतलब उस्मान गुरुवार को होने वाले ऑस्ट्रेलियाई टीम के ट्रेनिंग सेशन का हिस्सा नहीं होंगे।

    यह भी पढ़े:

    IND vs NZ: भारतीय खिलाड़ियों पर चढ़ा 'पठान' फिल्म का जादू, सूर्या से लेकर ईशान तक सभी ने उठाया मूवी का लुत्फ

    यह भी पढ़े:

    IND vs AUS Test Series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्या पहले टेस्ट से बाहर होंगे Shreyas Iyer? सामने आई बड़ी अपडेट