विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: Virat के छक्के से सिक्योरिटी गार्ड को लगी चोट, सिर पकड़े दर्द में आया नजर; कोहली को भी लगा बुरा

Updated: Sun, 24 Nov 2024 01:14 PM (IST)

IND vs AUS 1st Test विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट की दूसरी पारी के दौरान एक छक्का जड़ा जिससे सिक्योरिटी गार्ड को ...और पढ़ें

IND vs AUS: Virat Kohli के छक्के ने सिक्योरिटी गार्ड को पहुंचाई चोट
IND vs AUS: Virat Kohli के छक्के ने सिक्योरिटी गार्ड को पहुंचाई चोट

HighLights

  1. Virat Kohli ने जड़ा ऐसा सिक्स, जिससे सिक्योरिटी गार्ड को लगी चोट
  2. मिचेल की गेंद पर कोहली ने शॉट जड़ा और सिक्योरिटी गार्ड के सिर पर लगी बॉल
  3. दूसरी पारी में भारतीय टीम के पास 400 रन पार की बढ़त

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli VIDEO: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट पर्थ में खेला जा रहा है। भारत ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए कंगारू गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। भारतीय पारी के दौरान स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के एक छक्के से ग्राउंड में ब्राउंडी पार मौजूद सिक्योरिटी गार्ड को चोट लगी। वह दर्द में नजर आए। विराट कोहली पहली पारी में महज 5 रन बना पाए थे, लेकिन दूसरी पारी में अभी खबर लिखे जाने तक वह नाबाद 40 रन पर हैं।

IND vs AUS: Virat Kohli के छक्के ने सिक्योरिटी गार्ड को पहुंचाई चोट

दरअसल, विराट कोहली (Virat Kohli Six Hit Security Guard) ने पर्थ के मैदान पर जैसे ही अपने टेस्ट करियर का 29वां छक्का जड़ा तो उनका शॉट देखकर जहां हर कोई तारीफ करने वाला था, लेकिन स्टेडियम के एक सिक्योरिटी गार्ड को दर्द में देखकर हर कोई शांत रह गया। यह मामला भारतीय टीम की पारी के 100.4 ओवर का रहा, जब मिचेल स्टार्क की गेंद पर थर्ड मैन के ऊपर से कोहली ने छक्का जड़ा।

गेंद सीधे बाउंड्री रोप पर लगी, लेकिन वहां टप्पा खाने के बाद गेंद सिक्योरिटी गार्ड के सिर पर लगी। उस समय सिक्योरिटी गार्ड को दर्द में देखा गया। उन्होंने गेंद लगते ही सिर से अपनी टोपी निकाली और हाथ सिर पर रख लिए।

यह भी पढ़ें: AUS vs IND: विराट कोहली ने किया डांस तो स्टैंड में नजर आईं अनुष्का; पढ़ें दूसरे दिन के टॉप-5 मोमेंट्स

उन्हें दर्द में देखकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ियों ने उनका हाल चाल पूछा और तुरंत मेडिकल की टीम उनके पास पहुंची। विराट कोहली भी इस दौरान थोड़े घबरा गए और इशारों में भी उन्होंने भी गार्ड का हाल चाल पूछना चाहा। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

देखें VIDEO

IND vs AUS 1st Test Day 3: तीसरे दिन भारत का दमदार प्रदर्शन

भारतीय टीम की तरफ स केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के बीच 201 रन की साझेदारी बनी। दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने 297 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और 3 छक्कों की मदद से 161 रन बनाए। केएल राहुल 77 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल के बल्ले से 25 रन निकले। लंच ब्रेक तक विराट कोहली और सुंदर ने भारत को 359 रन की बढ़त हासिल करने में मदद की।