Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs AUS: पैट कमिंस की शादी टीम इंडिया की हार की बनी वजह? MS Dhoni के साथ भी बना था यह संयोग

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Mon, 20 Nov 2023 04:29 PM (IST)

    ऑस्ट्रेलियाई टीम छठी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी। कप्तान पैट कमिंस ने दूसरी बार आईसीसी ट्रॉफी उठाई। इससे पहले पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल् ...और पढ़ें

    पैट कमिंस की शादी बनी इंडिया की हार की वजह?
    पैट कमिंस की शादी बनी इंडिया की हार की वजह?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। World Cup Final 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल खेला गया। इस खिताबी मुकाबले में भारत के सामने पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS Final) थी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर छठी बार चैंपियन बनी। वहीं, भारत का तीसरी बार चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया।

    ऑस्ट्रेलियाई टीम छठी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी और कप्तान पैट कमिंस ने दूसरी बार आईसीसी ट्रॉफी उठाई। इससे पहले पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को हराते हुए चैंपियन बना था। अगर बीते हुए वर्ल्ड कप के एक रोचक तथ्य पर नजर घुमाएं तो कमिंस का जीतना उनकी शादी एक वजह रही। हैरानी की बात है, लेकिन आईए उस संयोग पर नजर डालते हैं।

    कप्तानों के साथ बने संयोग

    दरअसल, 2003 से 2019 तक जिन कप्तानों ने वर्ल्ड कप जीते हैं, उनमें से तीन ने एक साल पहले शादी की थी। ऐसा ही पैट कमिंस के साथ भी हुआ। पिछले साल यानी 2022 में अपनी दोस्त बेकी बॉस्टन से शादी की और अब वह साल 2023 में वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं। इस संयोग की लिस्ट में एमएस धोनी का भी नाम शामिल है। इस लिस्ट में रिकी पोंटिंग का नाम सबसे पहले हैं।

    MS Dhoni का भी नाम शामिल

    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 22 जून 2002 को रियाना जेनिफर कैंटर से शादी की इसके अगले साल यानी 2003 में भारत को फाइनल में हराकर वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती। इसमें दूसरा नाम भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का है। धोनी ने 2010 में साक्षी से शादी की और 2011 में भारत को चैंपियन बनाया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- World Cup 2023 Final: ऑस्‍ट्रेलिया के सिर सजा छठी बार 'ताज', 20 साल का बदला नहीं ले पाई भारतीय टीम; ICC खिताब का सूखा बरकरार

    अब पैट कमिंस के साथ हुआ यही संयोग

    वहीं, इंग्लैंड के पू्र्व कप्तान इयोन मोर्गन से साथ भी यह संयोग हो चुका है। मोर्गन ने 3 नबंर 2018 को शादी की और साल 2019 में न्यूजीलैंड को हराकर इंग्लैंड को पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। अब यह संयोग के साथ घटा पैट कमिंस ने साल 2022 में शादी की और 2023 में ऑस्ट्रेलिया टीम को विश्व चैंपियन बनाया।

    डिस्क्लेमरः- दैनिक जागरण इस तरह के अंधविश्वासों को बढ़ावा नहीं देता है। इस खबर में जागरण ने मात्र सूचना देने का काम किया है। किसी भी निर्णय पर जाने से पहले पाठक अपने विवेक का इस्तेमाल करें।