Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ashwin Test Record: शतक जड़कर अश्विन ने एमएस धोनी और मंसूर अली खान पटौदी के टेस्ट रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

    Updated: Thu, 19 Sep 2024 06:20 PM (IST)

    भारतीय ऑलराउंडर आर अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़कर बड़ा कारनामा कर दिखाया। अपने होम ग्राउंड पर आर अश्विन ने अपने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ा। ...और पढ़ें

    आर अश्विन ने टेस्ट छठा टेस्ट शतक जड़कर धोनी की कर ली बराबरी। फोटो- BCCI
    आर अश्विन ने टेस्ट छठा टेस्ट शतक जड़कर धोनी की कर ली बराबरी। फोटो- BCCI

    HighLights

    1. आर अश्विन ने जड़ा छठा टेस्ट शतक
    2. धोनी और मंसूर अली खान पटौदी की बराबरी की
    3. 102 रन बनाकर पहले दिन रहे नाबाद

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के अनुभवी ऑलराउंडर बल्लेबाज आर अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़कर एक एक खास उपलब्धि हासिल की। अपने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़कर अश्विन ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और मंसूर अली खान पटौदी की बराबरी कर ली। दोनों ही पूर्व खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में छह शतक जड़े हैं।

    आर अश्विन ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहले दिन टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के फेल होने के बाद भारतीय टीम को संकट से निकाला। अश्विन और रवींद्र जडेजा ने सातवें विकेट के लिए नाबाद 195 रन की साझेदारी की और भारत को पहले दिन बड़े स्कोर तक पहुंचाया। इस दौारान अश्विन ने धैर्य का परिचय दिया।

    108 गेंद में पूरी की सेंचुरी

    अश्विन ने चेन्नई में अपना दूसरा टेस्ट शतक बनाने के लिए 108 गेंद ली। उन्होंने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाते हुए धोनी और पटौदी के टेस्ट शतकों की बराबरी की। धोनी ने अपनी 144 टेस्ट पारियों में सिर्फ छह शतक लगाए, जबकि अश्विन ने उनकी बराबरी करने के लिए 144 पारियां लीं। वहीं, पटौदी ने 83 पारियों में 6 टेस्ट शतक जड़े हैं।

    अश्विन जडेजा ने भारत को संभाला

    पहले दिन के खेल की बात करें तो अश्विन और जडेजा खेल खत्म होने तक नाबाद रहे और भारत ने 80 ओवर में 339/6 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। अश्विन 112 गेंद पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 102 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जडेजा ने 117 गेंद पर नाबाद 86 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से हसन महमूद ने चार विकेट हासिल किए।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- IND vs BAN: 'जब मैं थक रहा था तो...' शतकवीर Ashwin ने कर दी साथी खिलाड़ी की तारीफ, चेन्नई की पिच को लेकर कही यह बात

    यह भी पढे़ं- IND vs BAN, 1st Day Report: अश्विन-जडेजा ने तोड़े बांग्लादेश के अरमान, भारत को पहले दिन किया मजबूत