Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs BAN 2nd Test: गंभीर युग के आगे कुछ भी नहीं है बैजबॉल, एक ही दिन में खुल गई पोल, कांपी बांग्लादेशी टीम

    Updated: Mon, 30 Sep 2024 10:32 PM (IST)

    भारत और बांग्‍लादेश के बीच ग्रीन पार्क स्‍टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट के 4 दिन का खेल समाप्‍त हो गया है। अब टीम इंडिया की कोशिश मुकाबला जीतकर ...और पढ़ें

    अर्धशतक से चूके विराट कोहली। इमेज- बीसीसीआई
    अर्धशतक से चूके विराट कोहली। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. भारतीय टीम ने 3 ओवर में लगाया अर्धशतक
    2. रोहित शर्मा-यशस्‍वी ने दिलाई तेज शुरुआत
    3. भारत ने 285-9 के स्‍कोर पर घोषित की पारी

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्‍लादेश किकेट टीम के बीच कानपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट का आज चौथा दिन है। बांग्‍लादेश टीम को पहली पारी में 233 रन पर समेटने के बाद टीम इंडिया ने ताबड़तोंड अंदाज में शुरुआत की।

    गौतम गंभीर की कोचिंग में खेली जा रही पहली टेस्‍ट सीरीज के आगे इंग्‍लैंड का बैजबॉल भी फीका नजर आया। भारतीय टीम ने 34.4 ओवर में पहली पारी 285-9 के स्‍कोर पर घोषित कर दी।

    टेस्‍ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    • टीम इंडिया ने एक दिन में वह उपलब्धि हासिल की जो 147 साल के टेस्‍ट इतिहास में किसी टीम ने नहीं की थी।
    • रोहित शर्मा और यशस्‍वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने आते ही बांग्‍लादेशी गेंदबाजों की कुटाई शुरू की।
    • पहले 3 ओवर में ही भारतीय टीम का स्‍कोर 50 रन था।
    • ऐसे में टीम टेस्ट में सबसे तेज फिफ्टी जमाने वाली टीम बन गई है।
    • भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया है।
    • इंग्‍लैंड ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 4.2 ओवर में 50 रन बनाए थे।

    ये भी पढ़ें: IND vs BAN 2nd Test: 5वें दिन कानपुर में 'सूर्यदेव' रहेंगे मेहरबान या 'इंद्र' करेंगे परेशान, जानें आखिरी दिन के मौसम का हाल

    टेस्‍ट में सबसे तेज 100, 200  रन

    भारतीय टीम ने इसी मैच में टेस्‍ट में सबसे तेज शतक, सबसे तेज 150 रन, सबसे तेज 200 रन और सबसे तेज 250 रन बनाए। टीम इंडिया ने 10.1 ओवर में ही शतक लगा दिया। भारतीय टीम 21.1 ओवर में 150 के स्‍कोर पर पहुंच गई।

    इसके बाद रोहित शर्मा एंड कंपनी ने 28.1 ओवर में 200 के आंकड़े को और 33.6 ओवर में 250 के आंकड़े को छू लिया। टीम इंडिया ने पहली पारी में 8.22 की रन रेट से 285 रन बनाए।

    ये भी पढ़ें: कानपुर के आंकड़े दे रहे गवाही, जिसका फैंस को सता रहा है डर; क्‍या 'रोहित ब्रिगेड' इस भ्रम को तोड़कर बना पाएगी बड़ा रिकॉर्ड?

    खबरें और भी