Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs BAN 2nd Test: टी-20 अंदाज में खेले भारतीय प्लेयर्स, बांग्लादेश पर किया काउंटर अटैक; 285/9 रन पर पहली पारी की घोषित

    Updated: Mon, 30 Sep 2024 04:49 PM (GMT+05:30)

    भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्‍लादेश किकेट टीम के बीच कानपुर में दूसरा टेस्‍ट मैच खेला जा रहा है। मैच के पहले 3 दिन बारिश के कारण प्रभावित रहे। चौथे दिन ...और पढ़ें

    भारतीय टीम के पास 52 रन की बढ़त। इमेज- बीसीसीआई
    भारतीय टीम के पास 52 रन की बढ़त। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. यशस्‍वी जायसवाल ने खेली तूफानी पारी
    2. केएल राहुल ने लगाया अर्धशतक
    3. विराट कोहली ने बनाए 47 रन

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्‍लादेश किकेट टीम के बीच कानपुर में दूसरा टेस्‍ट मैच खेला जा रहा है। मैच के पहले 3 दिन बारिश के कारण प्रभावित रहे। चौथे दिन ग्रीन पार्क में बादल के बजाए भारतीय बल्‍लेबाज बरसे।

    टीम इंडिया ने पहली पारी 285/9 के स्‍कोर पर घोषित कर दी है। ऐसे में भारतीय टीम के पास 52 रन की बढ़त है। इससे पहले बांग्‍लादेश टीम पहली पारी में 233 रन पर सिमट गई थी।

    पहले दिन हुआ था 35 ओवर का खेल

    कानपुर टेस्‍ट के पहले दिन 35 ओवर का खेल हुआ था। बांग्‍लादेश ने 3 विकेट खोकर 107 रन बनाए थे। बारिश के कारण अगले 2 दिन एक गेंद तक नहीं फेंकी जा सकी थी। चौथे दिन मोमिनुल हक ने नाबाद शतक लगाया।उन्‍होंने 194 गेंदों पर 107 रन बनाए।

    उनके अलावा किसी भी बल्‍लेबाज ने कुछ खास कमाल नहीं किया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा मोहम्‍मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन और आकाश दीप ने 2-2 विकेट चटकाए। रवींद्र जडेजा ने 1 विकेट अपने नाम किया।

    ये भी पढ़ें: IND vs BAN: सचिन तेंदुलकर के आखिरी टेस्ट में विराट कोहली के साथ जो हुआ था वो 11 साल बाद कानपुर में फिर हो गया, ऐसी उम्मीद तो नहीं थी

    भारत की तेज शुरुआत

    • टीम इंडिया ने पहली पारी की तूफानी अंदान में शुरुआत की।
    • यशस्‍वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने पहले 3 ओवर में 50 रन ठोक दिए।
    • सभी बल्‍लेबाजों ने बांग्‍लादेश के गेंदबाजों की क्‍लास लगाई।
    • यशस्‍वी जायसवाल ने सबसे ज्‍यादा 72 रन बनाए।
    • उनके अलावा केएल राहुल ने 68, विराट कोहली ने 47 और ऋषभ पंत ने 39 रन बनाए।
    • कप्‍तान रोहित शर्मा ने 11 गेंदों पर 23 रन और आकाश दीप ने 5 गेंदों पर 12 रन जड़े।
    • जसप्रीत बुमराह 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

    ये भी पढ़ें: IND vs BAN: कानपुर टेस्‍ट में गरजा केएल राहुल का बल्‍ला, कपिल देव के क्‍लब में मारी एंट्री

    खबरें और भी