विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs BAN 2nd Test: मक्के की रोटी-सरसों का साग से लेकर से लेकर निहारी और बिरयानी तक, कानपुर टेस्‍ट का पूरा मेन्‍यू आया सामने

Published: Mon, 23 Sep 2024 08:34 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2024 08:56 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट मैच 27 सितंबर से ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इसका ...और पढ़ें

27 सितंबर से होगा टेस्‍ट सीरीज का आगाज। इमेज- बीसीसीआई
27 सितंबर से होगा टेस्‍ट सीरीज का आगाज। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. ग्रीन पार्क में खेला जाएगा दूसरा टेस्‍ट मैच
  2. रवि शास्त्री को परोसी जाएगी निहारी
  3. बांग्लादेशी कमेंट्रेटर खाएंगे कनपुरिया बिरयानी

 जागरण संवाददाता, कानपुर : भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच 27 सितंबर से ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इसका आंखों देखा हाल सुनाने के लिए भारत और बांग्लादेश के 10 कमेंट्रेटर 25 सितंबर को शहर आ जाएंगे। जिन्हें उनकी पसंदीदा भोजन परोसा जाएगा।

मुख्य सेफ ने बताया पूरा मेन्‍यू

मुख्य सेफ याहया अमीन ने बताया कि कमेंट्रेटर को उनकी पसंद का मेन्यू देने की तैयारी कर ली है। भारत और बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर जो कमेंट्री करेंगे उनको कनपुरिया बिरयानी के साथ कई प्रकार के व्यंजन परोसे जाएंगे। मुरली कार्तिक और हर्षा भोगले के लिए खाना पूरी तरह से शाकाहारी रहेगा। इसमें मक्के की रोटी और सरसों का साग और चाकलेट केक दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: ग्रीन पार्क में बांग्लादेश का डेब्यू रहेगा फीका, टीम इंडिया 2-0 से जीतेगी टेस्ट सीरीज! 41 साल का इतिहास बयां कर रहा है कहानी

रवि शास्त्री को वेज निहारी परोसी जाएगी

वहीं, रवि शास्त्री को वेज निहारी, रेशमी कबाब के साथ ही विशेष प्रकार का रायता खिलाया जाएगा। कमेंट्रेटर दीप दास गुप्ता के लिए स्पेशल आम कुल्फी, चिकन नूरजहानी, कीमा भेजा और स्टू को खास तौर पर तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश के अतहर अली खान और तमिल इकबाल को कानपुर की बिरयानी के साथ शाही फिरनी, नूरजहानी कोफ्ता भी परोसा जाएगा।

ये भी पढ़ें: IND vs BAN 2nd Test: उन्‍नाव की मिट्टी से तैयार की गई ग्रीनपार्क की पिच, बदलते तापमान में हर दिन बदलेगी रुख

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।