Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs BAN: पहले टेस्‍ट में इन 3 स्पिनर्स के साथ मैदान में उतरेगी भारतीय टीम! 1 का पत्‍ता कटना तय

    Updated: Mon, 16 Sep 2024 06:10 PM (GMT+05:30)

    बांग्‍लादेश के खिलाफ 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज से पहले भारतीय टीम चेन्‍नई में जमकर अभ्‍यास कर रही है। चेन्‍नई में टीम इंडिया का कैंप लगा हुआ है। बांग्ला ...और पढ़ें

    चेन्‍नई में अभ्‍यास कर रही भारतीय टीम। इमेज- बीसीसीआई
    चेन्‍नई में अभ्‍यास कर रही भारतीय टीम। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. 19 सितंबर से शुरू होगी टेस्‍ट सीरीज
    2. दोनों टीमों के बीच खेले जाएंगे 2 टेस्‍ट
    3. चेन्‍नई में अभ्‍यास कर रही टीम इंडिया

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। बांग्‍लादेश के खिलाफ 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज से पहले भारतीय टीम चेन्‍नई में जमकर अभ्‍यास कर रही है। चेन्‍नई में टीम इंडिया का कैंप लगा हुआ है। सोमवार को चेपॉक में 16 सदस्‍यीय भारतीय टीम ने प्रैक्टिस की।

    एक दिन की छुट्टी के बाद भारतीय प्‍लेयर्स ने अपने थर्ड ट्रेनिंग सेशन में भाग लिया। भारत और बांग्‍लादेश के बीच सीरीज का पहला टेस्‍ट मैच गुरुवार से शुरू होगा। चेन्‍नई की पिच पर स्पिनर्स को खासी मदद मिलती है। ऐसे में रोहित शर्मा एंड कंपनी 3 स्पिनर्स के साथ पहला टेस्‍ट खेल सकती है। 

    विराट ने की बल्‍लेबाजी

    • सोमवार को विराट कोहली सबसे पहले नेट्स में बल्‍लेबाजी करने के लिए आए।
    • बगल के नेट में यशस्‍वी जायसवाल ने भी बल्‍लेबाजी का अभ्‍यास किया।
    • दोनों ही बल्‍लेबाजों ने जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन का सामना किया।
    • इसके बाद कप्‍तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल और सरफराज खान बैटिंग के लिए उतरे।
    • कप्‍तान रोहित शर्मा ने स्पिनर्स को खेलने पर फोकस किया।
    • रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने लोकल गेंदबाजों और थ्रोडाउन का सामना करना किया।

    अक्षर पटेल को बाहर बैठना पड़ सकता

    बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज की शुरुआत से पहले भारत के पास दो और प्रैक्टिस सेशन हैं। चेन्‍नई की पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलती है। ऐसे में भारतीय टीम 3 स्पिनर्स और 2 तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर सकती है। इन स्पिनर्स में रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा आर कुलदीप यादव शामिल हैं।

    ये भी पढ़ें: IND vs BAN: प्रैक्टिस सेशन में दिखा विराट कोहली का रौद्र रूप, छक्‍का जड़कर कर दिया भारी नुकसान

    इसके अलावा तेज गेंदबाजी की जिम्‍मेदारी जसप्रीत बुमराह और मोहम्‍मद सिराज को दी जा सकती है। ऐसे में अक्षर पटेल को बाहर बैठना पड़ सकता है। ऋषभ पंत भी 2 साल बाद टेस्‍ट क्रिकेट में वापसी के लिए बेताव हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: IND vs BAN: बांग्‍लादेश के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में इतिहास रचेगी भारतीय टीम! पाकिस्‍तान को पछाड़ने का शानदार मौका