Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hardik Pandya IND vs BAN मैच के बीच में हुए चोटिल, दर्द से कराहते हुए मैदान से गए बाहर, देखें VIDEO

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 03:14 PM (IST)

    आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत का सामना बांग्लादेश से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश टीम ...और पढ़ें

    Hardik Pandya Injured Video: हार्दिक पांड्या IND vs BAN मैच के बीच हुए चोटिल
    Hardik Pandya Injured Video: हार्दिक पांड्या IND vs BAN मैच के बीच हुए चोटिल

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Hardik Pandya Injured, Ind vs Ban: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत का सामना बांग्लादेश से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह नजमुल हुसैन शांतो को टीम की कमान सौंपी गई है।

    बता दें कि इस मैच में बांग्लादेश की पारी के 10 ओवर से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। पारी के 9वें ओवर में गेंदबाजी करने आए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) चोटिल हो गए। इसके बाद फिजियो की टीम मैदान पर तुरंत आई, लेकिन हार्दिक को किसी तरह का आराम नहीं मिला, जिसके बाद कप्तान रोहित ने उन्हें मैदान से बाहर जाने का ही फैसला लिया।

    Hardik Pandya हुए चोटिल, मैदान से लौटे बाहर

    भारत-बांग्लादेश मैच में पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश टीम की शानदार शुरुआत रही, लेकिन बांग्लादेश की पारी के 9वें ओवर में हार्दिक पांड्या अपनी गेंद पर खुद को इंजर्ड कर बैठे। चौका रोकने के चक्कर में उन्होंने गेंद को पैर से रोकने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान उनका एंकल ट्विस्ट हो गया और वह जमीन पर ही गिर गए। इसके बाद फिजियो टीम मैदान पर पहुंची और हार्दिक के टकने पर टेप लगाई।

    दरअसल, हार्दिक पांड्या ने अपनी पहली गेंद डॉट निकाली, लेकिन तीसरी गेंद पर उनका एंकल ट्विस्ट हो गया और वह चोटिल हो गए। इसके बाद फिजियो टीम ने जब टेपिंग की और गर्म पट्टी उनके पैर पर बांधी तो हार्दिक खड़े हुए, लेकिन गेंदबाजी करने के लिए वह फिट नहीं नजर आए। इस वजह से वह मैदान से बाहर चले गए।

    खबरें और भी

    बीसीसीआई ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यह जानकारी दी है कि हार्दिक पांड्या स्कैन के लिए हॉस्पिटल गए है। ऐसे में अब उम्मीद कि जा रही है कि वह पूरी तरह से फिट होने के बाद वापसी करेंगे।

    Hardik Pandya हुए चोटिल तो Virat Kohli ने पूरा किया उनका ओवर

    हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद उनका ओवर डालने के लिए विराट कोहली को गेंद दी गई। विराट कोहली ने हार्दिक पांड्या का ओवर पूरा किया। इस ओवर की बाकी गेंदों पर 2 रन आए। विराट कोहली ने विश्व कप में 8 साल बाद गेंदबाजी की। कोहली ने साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप फाइनल में गेंदबाजी की थी।

    यह भी पढ़ें:

    World Cup 2023: 27 साल बाद पुणे में लौटा वर्ल्‍ड कप, IND vs BAN मैच के लिए फैंस ने खास बनाया स्‍टेडियम का माहौल