Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सूर्यकुमार ने Mayank Yadav और नीतीश को दी 'सजा', बच्चों की तरह कुर्सी पर खड़ा कर दिया, ड्रेसिंग रूम में गजब हो गया, Video

    Updated: Mon, 07 Oct 2024 03:17 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को ग्वालियर में खेले गए पहले टी20 मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज ...और पढ़ें

    मयंक यादव और नीतीश कुमार ने बांग्लादेश के खिलाफ किया डेब्यू
    मयंक यादव और नीतीश कुमार ने बांग्लादेश के खिलाफ किया डेब्यू

    HighLights

    1. बांग्लादेश के खिलाफ मयंक यादव और नीतीश कुमार रेड्डी ने किया डेब्यू
    2. भारत ने सात विकेट से जीता मैच
    3. टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले टी20 मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया ने इस मैच में दो खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दिया। तेज गेंदबाज मयंक यादव और ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने इस मैच से अपना इंटरनेशनल करियर शुरू किया। दोनों ने प्रदर्शन से प्रभावित भी किया लेकिन, मैच से पहले ही टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दोनों को 'सजा' दे दी।

    भारत ने इस मैच में पहले गेंदबाजी की थी। अपना पहला ओवर फेंकने आए मयंक ने इस ओवर में एक भी रन नहीं दिया और मेडन फेंक दिया। मयंक ने चार ओवरों में 21 रन दिए और एक विकेट लिया। नीतीश ने दो ओवर गेंदबाजी की जिसमें 17 रन दिए, लेकिन विकेट नहीं ले पाए। नीतीश को बल्लेबाजी का मौका मिला और उन्होंने 15 गेंदों पर नाबाद 16 रन बनाए जिसमें एक छक्का शामिल रहा।

    यह भी पढ़ें- IND vs BAN: 'मयंक जा ना स्पीच के लिए..', नर्वस थे दोनों डेब्यूटेंट्स; Mayank Yadav और Nitish Reddy ने Video में किया खुलासा

    कुर्सी पर किया खड़ा

    इन दोनों को ही एक दिन पहले पता चल गया था कि वह डेब्यू करने वाले हैं। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने इन दोनों को सजा दी। दरअसल, मैच से एक दिन पहले टीम ने इन दोनों से स्पीच देने को कहा था और इन दोनों को कुर्सी पर खड़े होकर स्पीच देनी थी। दोनों ने ऐसा ही किया। माइक के तौर पर इन दोनों के हाथ में बल्ले पर ग्रीप चढ़ाने वाला ग्रीपर था। बीसीसीआई ने एक वीडियो अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है जिसमें ये दोनों अपने डेब्यू को लेकर बात कर रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों को मैच से एक दिन पहले ड्रेसिंग रूम में कुर्सी पर खड़ा कर दिया गया था।

    अक्सर बच्चों को सजा देने के तौर पर टीचर उन्हें उनकी बेंच पर खड़ा कर देते हैं और बुक रीडिंग करवाते हैं या कुछ याद करने को दे देते हैं। मयंक और नीतीश ने जिस तरह से कुर्सी पर चढ़कर स्पीच दी उसे देखकर ऐसा ही लग रहा था कि इन दोनों को स्कूल के बच्चों की तरह सजा मिली है।

    खबरें और भी

    मेडन ओवर फेंकने पर क्या बोले मयंक

    मयंक ने पहला ओवर मेडन फेंकने पर कहा कि वह शुरुआत में ऐसा कुछ सोच नहीं रहे थे। मयंक ने कहा, "मैं ये नहीं सोच रहा था कि मैं पहला ही ओवर मेडन फेंकूंगा। मैं बस उस पल में रहना चाहता था और उस पल का लुत्फ लेना चाहता था। मैं पहला ओवर मेडन फेंककर काफी खुश हूं।"

    यह भी पढ़ें- 'हमारे पास बोलने को शब्‍द नहीं बचे', Hardik Pandya के नो-लुक शॉट पर यूजर्स के रिएक्‍शंस की आई बाढ़