Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs BAN: 'इधर फील्डर लगाओ भाई' ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के लिए लगाई फील्डिंग, गेंदबाज और कप्तान ने चुपचाप मानी बात

    Updated: Sat, 21 Sep 2024 12:09 PM (IST)

    भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत मैदान पर अपनी मस्ती के लिए जाने जाते हैं। वह जब फील्डिंग करते हैं तो लगातार बोलते रहते हैं और बल्लेबाजों ...और पढ़ें

    ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के लिए लगाई फील्डिंग
    ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के लिए लगाई फील्डिंग

    HighLights

    1. IND vs BAN: ऋषभ पंत ने बांग्लादेश की मदद
    2. IND vs BAN: पंत ने बांग्लादेश के लिए लगाई फील्डिंग
    3. IND vs BAN: पंत बांग्लादेशी गेंदबाजों के लिए बने काल

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऋषभ पंत मैदान पर हों और उनका मुंह बंद रहे ऐसा हो नहीं सकता। वह विकेटकीपिंग करते हुए और बैटिंग करते हुए लगातार बोलते रहते हैं। लेकिन इस बार पंत ने जो किया वो कल्पना से परे है। चेन्नई में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को पहले सेशन में पंत ने बांग्लादेश के लिए फील्डिंग सेट की।

    पंत विकेट पर पैर जमा चुके हैं और लगातार रन बना रहे हैं। अर्धशतक पूरा होने के बाद तो पंत ने तूफानी अंदाज दिखाया और बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। इसी दौरान वह बांग्लादेशी कप्तान और गेंदबाज को फील्डर लगाने के लिए कहते नजर आए।

    'इधर आएगा फील्डर'

    पंत और शुभमन गिल ने विकेट पर पैर जमा लिए हैं और दोनों बांग्लादेश के लिए काल बन चुके हैं। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शांतो अपने गेंदबाज के साथ फील्डिंग सेट कर रहे थे। तभी स्ट्राइक पर खड़े पंत ने बीच में दखल दिया और शांतो से कहा, "एक फील्डर यहां आएगा भाई, यहां पे लगाओ।" पंत शॉर्ट मिडविकेट की तरफ इशारा करते हुए ये बात कह रहे थे। हैरानी की बात ये रही कि पंत के कहने पर शांतो ने वहां फील्डंर लगा भी दिया। सोशल मीडिया पर पंत का ये वीडियो वायरल हो रहा है।

    लिटन दास से हो गई थी बहस

    पहली पारी में जब पंत बल्लेबाजी कर रहे थे तब उनकी बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास से बहस हो गई थी। फील्डर ने गेंद फेंकी थी जो पंत को लगी थी। इसके बाद पंत ने लिटन दास से कहा था कि उसको कहो मुझे नहीं मारे। हालांकि, दोनों ने मस्ती भरे लहजे में ये बात कही थी।

    खबरें और भी