Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND U19 vs BAN U19 Live Streaming: बांग्लादेश के खिलाफ कहर बरपाएंगे वैभव सूर्यवंशी! इस चैनल पर देख सकते हैं ये रोमांचक मैच

    Updated: Fri, 16 Jan 2026 03:05 PM (IST)

    IND U19 vs BAN U19: भारतीय क्रिकेट टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप के अपने अगले मैच में बांग्लादेश का सामना करना हाै। इस मैच में भारत की नजरें एक और जीत पर ह ...और पढ़ें

    बांग्लादेश के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी पर नजरें

    बांग्लादेश के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी पर नजरें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप की दमदार शुरुआत की। टीम ने अपने पहले मैच में अमेरिका को हरा दिया। किसी भी टीम के लिए बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ करना काफी अहम होता है। अब भारत की कोशिश अपने इस विजयी क्रम को जारी रखने की होगी और अगले मैच में उसका सामना बांग्लादेश से है। इस मैच में नजरें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी।

    भारत और बांग्लादेश के बीच इस समय संबंध अच्छे नहीं है। बीसीसीआई ने बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल-2026 से बाहर कर दिया था और इसके बाद बांग्लादेश भड़का हुआ है। ऐसे में इस मुकाबले की अहमियत और बढ़ गई है। टीम इंडिया इसमें हार बर्दाश्त नहीं कर सकती। बांग्लादेश में भारत और भारतीय टीम के लिए गुस्सा है। वहीं जीत के लिए जरूरी है कि वैभव अपना तूफानी रंग दिखाएं।

    भारत और बांग्लादेश मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

    कब खेला जाएगा अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश के बीच मैच?

    भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का मैच 17 जनवरी शनिवार को खेला जाएगा।

    कहां खेला जाएगा भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का मैच?

    भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का मैच बुलवायो को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

    कितने बजे शुरू होगा भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का मैच?

    भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का मैच भारतीय समयानुसार दिन में एक बजे शुरू होगा। वहीं मुकाबले का टॉस 12:30 बजे होगा।

    किस चैनल पर देख सकते हैं भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच का लाइव टेलिकास्ट?

    भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

    किस एप पर देख सकते हैं भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

    भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।