Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ENG: कैमरे पर गुस्सा हो गए श्रेयस अय्यर, दिखाने लगे आंखें, वैभव सूर्यवंशी ने चलाए हाथ-Video

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 02:30 PM (IST)

    टीम इंडिया दूसरे टी20 मैच के लिए मैनचेस्टर पहुंच चुकी है। डरहम से टीम इंडिया ने बस का सफर करते हुए मैनचेस्टर का रास्ता तय किया। इस दौरान टीम के खिलाड़ ...और पढ़ें

    श्रेयस अय्यर गुस्से में आए नजर!

    श्रेयस अय्यर गुस्से में आए नजर!

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। सीरीज का पहला मैच चेस्टर ली स्ट्रीट में बारिश के कारण रद हो गया था। अब दूसरा मैच मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इसके लिए टीम इंडिया वहां पहुंच चुकी है। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर कैमरे पर गुस्सा नजर आ रहे हैं।

    सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें जीत हासिल करने की कोशिश करेंगी। वहीं अय्यर अपनी कप्तानी में टीम को पहली जीत दिलाने के लिए बेकरार होंगे।

    कैमरे पर हो गए गुस्सा!

    टीम इंडिया मैनचेस्टर में बस से सफर कर रही थी। टीम डरहम से मैनचेस्टर बस से ही पहुंची। तभी बस में सभी खिलाड़ियों के रिएक्शन कैमरे में कैद किए गए। सफर के दौरान टीम एक जगह रुकी। जहां कुछ खाने-पीने का सामान लेने लगी। इस दौरान तिलक वर्मा और अय्यर पर कैमरा गया। तिलक टीम के नए उपकप्तान हैं और अय्यर कप्तान। तिलक ने अय्यर के कंधे पर हाथ रखते हुए उन्हें कैमरे की तरफ देखने का इशारा किया। इस दौरान अय्यर की आंखें तनी हुई थीं और उनका चेहरा ऐसा लग रहा था कि मानो वो गुस्से में हों।

    हालंकि, अय्यर ये सब मजाक में ही कर रहे थे। वह कैमरे पर अपने आप को गुस्से में दिखाने की एक्टिंग कर रहे थे। इस दौरान टीम के बाकी खिलाड़ियों के रिएक्शन भी रिकॉर्ड किए गए। अर्शदीप सिंह ने अपनी मूंछों पर ताव दिया तो किसी ने अपना चश्मा चढ़ाया।

     

    वैभव ने चलाए हाथ

    इस वीडियो में वैभव सूर्यवंशी भी काफी मस्ती करते हुए नजर आए। वीडियो की शुरुआत भी उन्हीं से हुई। वैभव स्टाइल में हंसते हुए चश्मा लगाते हैं और फिर बाकी खिलाड़ियों पर कैमरा जाता है। बीच में जब टीम इंडिया रुकती है तो एक बार फिर कैमरा वैभव पर जाता है और वह अपने हाथ चलाते हैं। वैभव चाइनमैन गेंदबाजी जैसा एक्शन करते हैं मानो किसी को चिढ़ा रहे हों।

    सभी को इंतजार है कि टीम इंडिया वैभव को डेब्यू का मौका कब देगी। बहुत संभावना है कि भारत दूसरे टी20 में वैभव को मौका दे दे क्योंकि संजू सैमसन आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG 2nd T20I Playing-11: संजू सैमसन की छुट्टी तय, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री पक्की; ईशान किशन को मिलेगा एक और मौका!

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: विराट कोहली वनडे सीरीज में तहलका मचाने को तैयार! नेट्स पर उड़ाया गर्दा; अंग्रेजों की तो खैर नहीं