IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के खिलाड़ी लॉर्ड्स में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे? जानें क्या है वजह
भारत और इंग्लैंड की टीमें लॉर्ड्स में तीसरे वनडे मैच के लिए एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। इस मैच में टीम इंडिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर ...और पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच के दौरान दोनों टीमें काली पट्टी बांधकर मैदान प उतरी। दरअसल, गुरुवार देर रात को वेस्टइंडीज के पूर्व महान खिलाड़ी गारफील्ड सोबर्स का निधन हो गया था। उनके निधन से क्रिकेट जगत को बड़ा धक्का लगा और इसी वजह से दोनों टीमों ने काली पट्टी बांधी है।
लॉर्ड्स में खेला जा रहा मुकाबला सीरीज के लिहाज से निर्णायक मैच है। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी है और इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम सीरीज को भी अपने नाम कर लेगी। भारत ने पहले मैच में जीत हासिल की थी, जबकि दूसरा मैच इंग्लैंड ने अपने नाम किया था। तीसरे मैच से पहले सोबर्स का निधन हो गया था, जिन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए दोनों टीमों के ही खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधी है।
भारत और इंग्लैंड की टीमें काली पट्टी बांधकर मैदान पर क्यों उतरी?
पूर्व महान ऑलराउंडर का निधन हो गया था। उनके सम्मान में भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधी। मैच की शुरुआत से पहले प्लेयर्स ने एक मिनट का मौन भी रखा। सोबर्स ने 89 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली थी। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधी।
#TeamIndia is wearing black armbands to pay tribute to West Indies legend Sir Garfield Sobers following his passing on Friday.#ENGvIND pic.twitter.com/cYXAWc40iT
— BCCI (@BCCI) July 19, 2026
A perfectly observed minute's silence for one of the greats of the game, Sir Garfield Sobers 🖤 pic.twitter.com/Pi8ZJD2tSG
— England Cricket (@englandcricket) July 19, 2026
गैरी सोबर्स का करियर
सोबर्स क्रिकेट के महान ऑलराउंडर में शामिल हैं। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों के साथ ही शानदार प्रदर्शन किया। सोबर्स ने 93 टेस्ट मैचों में 57.78 की औसत के साथ 8032 रन बनाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 365 रन रहा। उनकी महानता का परिचय टेस्ट मैचों में उनका औसत दे रहा है। इसके अलावा गेंदबाजी में 235 विकेट अपने नाम किए थे।
इंग्लैंड की पहले बल्लेबाजी
भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम में तीन बदलाव किए हैं। वॉशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा शिवम दुबे को ड्रॉप किया गया है। दूसरे मैच में स्वास्थ ठीक नहीं होने के कारण केएल राहुल नहीं खेल पाए थे। उनकी तीसरे मैच में वापसी हुई है। इसके अलावा अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव को मौका मिला है।