Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ENG 3rd T20I Weather Report: टीम इंडिया नहीं खोल पाएगी जीत का खाता! नॉटिंघम से आई दिल दुखाने वाली खबर

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 01:13 PM (GMT+05:30)

    भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड दौरे पर अभी तक जीत नहीं मिली है। सीरीज का तीसरा टी20 मैच मंगलवार को नॉटिंघम में खेला जाना है। इस मैच में सभी की नजरें म ...और पढ़ें

    श्रेयस अय्यर को पहली जीत की तलाश

    श्रेयस अय्यर को पहली जीत की तलाश

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टी20 टीम अभी तक अपना जीत का खाता नहीं खोल पाई है। आयरलैंड में दो मैच हारने के बाद इंग्लैंड में भी इस टीम को पहली जीत की तलाश है। मंगलवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेले जाने वाले तीसरे टी20 में भारत की कोशिश अपनी पहली जीत हासिल करने की होगी, लेकिन क्या मौसम उसका साथ देगा?

    ये ऐसा सवाल है जो फैंस के दिल में शोर मचा रहा होगा क्योंकि इंग्लैंड दौरे पर पहला मैच बारिश के कारण ही धुल गया था। वैसे भी इंग्लैंड का मौसम लगातार बदलता रहता है और कौन जाने वहां कब बारिश हो जाए। इसलिए तीसरे टी20 मैच से पहले भी नजरें मौसम पर टिकी हुई हैं।

    कैसा रहेगा मौसम?

    एक्यूवेदर की रिपोर्ट की मानें तो सुबह के समय बादल छाए रहेंगे। इसके बाद कुछ देर के लिए सूरज निकलेगा, लेकिन बादल फिर घिर आएंगे। शाम के समय हवा चलने का अनुमान है। बारिश की संभावना पूरे दिन में 16 प्रतिशत है यानी मैच में खलल पड़ सकता हैा। सुबह के समय तापमान 23 डिग्री तक रहने की संभावना है और बारिश का अनुमान 15 प्रतिशत तक है। दोपहर में तापमान 25 डिग्री तक जा सकता है और बारिश की संभावना यहां नौ प्रतिशत है।

    शाम के समय तापमान में काफी गिरवाट आएगी और तापमान 17 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना दो फीसदी है।

    चिंता में होगी टीम इंडिया

    इंग्लैंड का मौसम अनिश्चित्ताओं से भरा है और ऐसे में दोनों ही टीमें मौसम को लेकर चिंता में होंगी, लेकिन ज्यादा टेंशन भारत को होगी क्योंकि अगर मैच रद होता है तो फिर उसके सीरीज जीतने की संभावना कम हो जाएगी। कप्तान श्रेयस अय्यर नहीं चाहेंगे कि बारिश उनकी पहली जीत के रास्ते में रोड़ा बने। हालांकि, अय्यर को टीम के प्रदर्शन पर भी ध्यान देना होगा और सही संयोजन तलाशना होगा।

    खबरें और भी