यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs ENG 3rd Test: इन 5 सूरमाओं के आगे इंग्लैंड ने टेके घुटने, राजकोट टेस्ट में भारत को दिलाई सबसे बड़ी जीत
भारत और इंग्लैंड (Ind vs Eng) के बीच पांच मैचों की जारी टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम का पूरा दबदबा देखने को मिला। रोहित शर्मा की कप्तानी ...और पढ़ें

HighLights
- IND vs ENG Test: भारत ने इंग्लैंड को 434 रन से हराकर जीता तीसरा टेस्ट
- IND vs ENG Test: राजकोट टेस्ट में भारत को दिलाई सबसे बड़ी जीत
- IND vs ENG Test: भारत ने जीत के साथ ही सीरीज में 2-1 की बनाई बढ़त
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (Ind vs Eng) के बीच पांच मैचों की जारी टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम का पूरा दबदबा देखने को मिला। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इंग्लिश टीम को 434 रन से हराया ।
इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर 2-1 की बढ़त बना ली। भारत को राजकोट टेस्ट जिताने में किसी एक खिलाड़ी का हाथ नहीं रहा, बल्कि लगभग हर प्लेयर्स ने शानदार प्रदर्शन कर खूब महफिल लूटी। ऐसे में अब एक नजर डालते हैं भारत की विशाल जीत के 5 हीरो पर।
IND vs ENG 3rd Test: राजकोट टेस्ट में भारत की जीत के ये रहे 5 हीरो
1. यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)
लिस्ट में पहले नंबर पर टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल का नाम हैं। यशस्वी ने पहली पारी में बल्ला से कुछ खास परफॉर्म नहीं किया था, लेकिन दूसरी पारी में यशस्वी का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने दूसरी पारी में 236 गेंदों पर 214 रन ठोके और भारत को शानदार स्कोर खड़ा करने में अहम योगदान दिया।
2. रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja)
लिस्ट में दूसर नंबर पर टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम हैं। रवींद्र दूसरी पारी में कुल 5 विकेट झटके। जडेजा ने ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स और मार्क वुड को अपना शिकार बनाया। पहली पारी में जडेजा ने 2 विकेट अपने नाम किए थे। जडेजा ने पहली पारी में बल्ले से भी अहम योगदान दिया था। उन्होंने शतकीय पारी खेली थी।
खबरें और भी
3. शुभमन गिल (Shubman Gill)
लिस्ट में तीसरे नंबर पर शुभमन गिल का नाम हैं, जो भारत की तीसरे टेस्ट में जीत के हीरो रहे। गिल ने राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में 91 रन बनाए। वह 151 गेंदों में 91 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 चौके लगाए।
4. सरफराज खान (Sarfaraz Khan)
चौथे नंबर पर सरफराज खान का नाम हैं, जिन्होंने तीसरे टेस्ट की पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी 50 प्लस का स्कोर बनाया। सरफराज ने अपने डेब्यू मैच को यादगार बनाया और दोनों पारियों में शानदार पचासा जड़ा। सरफराज ने 65 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की।
5. कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav)
लिस्ट में पांचवें नंबर पर कुलदीप यादव का नाम, जिन्होंने भारत के लिए पहली और दूसरी पारी में 2-2 विकेट लिए। कुलदीप ने पहली पारी में जॉनी और बेन को अपना शिकार बनाया। दूसरी पारी में कुलदीप ने दो विकेट लिए। इसके अलावा दूसरी पारी में उन्होंने बल्ले से 27 रन का योगदान भी दिया था।