Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs ENG: मैनचेस्टर में अंशुल कंबोज का डेब्यू पक्का, भारत ने सुलझा ली सेलेक्शन की गुत्थी! इंग्लैंड के लिए बजी खतरे की घंटी

    Updated: Mon, 21 Jul 2025 06:39 PM (IST)

    भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट मैच खेला जाना है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के सामने चोटों का संकट गहरा गया था और इसी कारण उसने अंशुल ...और पढ़ें

    अंशुल कंबोज मैनचेस्टर में टीम इंडिया से जुड़े
    अंशुल कंबोज मैनचेस्टर में टीम इंडिया से जुड़े

    HighLights

    1. IND vs ENG: मैनचेस्टर में डेब्यू कर सकते हैं अंशुल कंबोज
    2. IND vs ENG: 23 जुलाई से शुरू हो रहा है चौथा टेस्ट
    3. IND vs ENG: भारत को चौथे टेस्ट मैच में चाहिए जीत

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच खेलने उतरेगी। सीरीज जीतने के लिहाज से भारत के लिए ये मैच काफी अहम है। हालांकि, इससे पहले टीम इंडिया चोटों से घिर गई है और इसी ने रास्ता खोल दिया है एक युवा खिलाड़ी के डेब्यू का। ये खिलाड़ी है हाल ही में टीम इंडिया से जुड़े तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज।

    एजबेस्टन टेस्ट मैच के लिए हीरो रहे आकाशदीप चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं। अर्शदीप सिंह भी चोट के चलते चौथा टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। नीतीश रेड्डी घुटने की चोट के कारण टेस्ट सीरीज से ही बाहर हो गए हैं। ऐसे में अंशुल को कवर के तौर पर शामिल किया गया था और लग रहा है कि भारत के लिए अपना पहला टेस्ट मैच खेल लेंगे।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पहनी लाल जर्सी, ये अनोखा संगम लोगों को कर गया हैरान

    नेट्स पर जमकर बहाया पसीना

    कंबोज के डेब्यू की संभावना इसलिए और प्रबल नजर आ रही है क्योंकि उन्हें नेट्स पर जमकर पसीना बहाते हुए देखा गया है। कंबोज पूरी लय में गेंदबाजी कर रहे थे। इससे संभावना जताई जा रही है कि वह डेब्यू कर सकते हैं। आमतौर पर नेट्स पर वही खिलाड़ी ज्यादा अभ्यास करते हैं जिनका नाम प्लेइंग-11 में तय होता है। ऐसे खिलाड़ी पहली किश्त में ही नेट्स में अभ्यास करने लग जाते हैं। कुछ ऐसा ही कंबाज के साथ देखने को मिला है।

    कंबोज ने अभी तक भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेला है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर अपने आप को साबित किया। आईपीएल में वह मुंबई इंडियंस और इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले और अपने खेल से काफी प्रभावित किया।

    खबरें और भी

    क्या है संयोजन?

    तीन खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद जो टीम संयोजन बन रहा है उसमें कंबोज फिट बैठ रहे हैं। नीतीश लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच का हिस्सा थे। आकाशदीप भी पिछला मैच खेले थे और वह भी इस मैच में नहीं खेलेंगे। ऐसे में दो खिलाड़ियों की जगह टीम में बनती है। नीतीश रेड्डी की जगह शार्दुल ठाकुर को मिल सकती है।

    वहीं आकाशदीप की जगह अंशुल आ सकते हैं। प्रसिद्ध कृष्णा एक और विकल्प हैं, लेकिन वह इस दौरे पर फेल रहे हैं। अगर कृष्णा आते हैं तो भी अंशुल खेल सकते हैं। अंशुल की बैटिंग भी अच्छी है जो वह इंडिया-ए से खेलते हुए दिखा चुके हैं। ऐसे में वह नीतीश के विकल्प के तौर पर भी खेल सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: मैनचेस्टर में करुण नायर की जगह साई सुदर्शन नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका