विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG: 'शेर का दिल, लोहे का शरीर', ओवल फतह के बाद मोहम्मद सिराज बने दिग्गजों के हीरो, टीम इंडिया के लिए बधाइयों का लगा तांता

Published: Mon, 04 Aug 2025 07:56 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम ने लंदन के द ओवल में जिस तरह से इंग्लैंड के मुंह से जीत छीनी है उसने ...और पढ़ें

मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड से छीनी जीत
मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड से छीनी जीत

HighLights

  1. IND vs ENG: द ओवल में जीत के बाद टीम इंडिया को मिल रही हैं बधाइयां
  2. IND vs ENG: दिग्गजों ने जमकर की मोहम्मद सिराज की तारीफ
  3. IND vs ENG: भारत ने 2-2 से ड्रॉ कराई सीरीज

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जब लग रहा था कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम लंदन के द ओवल मैदान पर पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में भारत को धूल चटा देगी तभी मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की आग उगलती गेंदों ने पासा पलट दिया और मेजबान टीम के मुंह से जीत छीन ली। भारत ने पांचवें दिन सोमवार को इंग्लैंड को सिर्फ छह रनों से हरा दिया। इसके बाद क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज युवा टीम इंडिया को सलामी ठोक रहे हैं।

भारत ने इसी के साथ पांच मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ करा ली। पहला मैच लीड्स में खेला गया था जो इंग्लैंड ने जीता था। एजबेस्टन में भारत ने जीत हासिल कर बराबरी की। लॉर्ड्स में किस्मत ने भारत का साथ नहीं दिया और करीब आकर टीम इंडिया हार गई। सीरीज बचाने के लिए मैनचेस्टर टेस्ट अहम था जिसमें भारत ने दमदार लड़ाई लड़ी और उसे ड्रॉ कर आखिरी मैच निर्णायक बना दिया। आखिरी मैच भारत ने जीत सीरीज बराबरी पर खत्म की।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: 'कप्तान शुभमन गिल भारत को टॉप पर ले जाएंगे', राहुल ने अपने 'शिष्य' के बारे में की भविष्यवाणी

भारतीय टीम की शानदार जीत पर दिग्गजों ने क्या कहा

भारतीय टीम की शानदार जीत। टेस्ट क्रिकेट, अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रारूप। टीम के सभी सदस्यों और कोचों को बधाई। सिराज दुनिया के किसी हिस्से में अपनी टीम को निराश नहीं करते। मैच देखकर मजा आया। शानदार प्रदर्शन प्रसिद्ध, आकाशदीप, जायसवाल, जडेजा, वॉशिंगटन, पंत। इस युवा टीम की प्रदर्शन में काफी निरंतरता थी।- सौरव गांगुली, पूर्व भारतीय कप्तान

शानदार खेल भारत। क्या सीरीज थी। दोनों टीमों का शानदार प्रदर्शन। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध का शानदार प्रदर्शन। शुभमन गिल और टीम को बधाई।- अनिल कुंबले, पूर्व भारतीय कप्तान

टीम इंडिया की शानदार जीत। सिराज और प्रसिद्ध के जज्बे ने हमें यह ऐतिहासिक जीत दिलाई। सिराज के लिए खास क्रिकेट, जो हमेशा टीम के लिए सब कुछ दांव पर लगाने को तैयार रहते हैं। उनके लिए बेहद खुश हूं।- विराट कोहली, भारतीय बल्लेबाज

एक रोमांच से भरा मुकाबला। इंग्लैंड में 25 दिनों की बेहतरीन क्रिकेट का क्या शानदार अंत रहा। एक नई टीम, नया कप्तान और भारतीय क्रिकेट का नया अंदाज। टेस्ट मैच ने नई ऊंचाइयां छू ली हैं। भारतीय टीम और शुभमन गिल को बधाइयां। यह सीरीज पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी।- राजीव शुक्ला, उपाध्यक्ष, बीसीसीआई

दुनिया ने आज जो देखा, वह विशुद्ध टेस्ट क्रिकेट का जादू था। ओवल ने खेल के इतिहास की सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक पेश किया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बीसीसीआई और ईसीबी को सलाम। शुभमन गिल के लिए खास प्रशंसा। रिकॉर्डतोड़ रन और दबाव में बेहद संयमित कप्तानी। यह उनके करियर का एक परिपक्वता का क्षण है।- जय शाह, चेयरमैन, आईसीसी

क्या शानदार प्रदर्शन। इस टीम को इस तरह से जुझारू प्रदर्शन करते और अंत तक लड़ते देखकर अच्छा लगा।- सूर्यकुमार यादव, कप्तान, भारतीय टी20 टीम

टेस्ट क्रिकेट इससे बेहतर नहीं हो सकता। तनावपूर्ण अंत, दबाव के पल और जुझारूपन। शानदार प्रदर्शन।- अजिंक्य रहाणे, भारतीय बल्लेबाज

शेर का दिल और लोहे का शरीर। मोहम्मद सिराज।- इरफान पठान, पूर्व भारतीय खिलाड़ी

सिराज और प्रसिद्ध का शानदार प्रदर्शन। जबर्दस्त जीत। शानदार टेस्ट मैच। टीम के हर सदस्य को बधाई। तुम सब ने जीता दिल।- हरभजन सिंह, पूर्व भारतीय स्पिनर

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: 'सिराज कप्तान का...', शुभमन गिल ने मियां भाई की तारीफ में पढ़े कसीदे, अपना लक्ष्य भी बताया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।